Monday , May 27 2024
Breaking News

अमेजन के जंगल में मिला ‘सोने का खोया हुआ शहर’? लंदन से हो रही तुलना

क्विटो
 अमेजन रेनफॉरेस्ट में एक खोया हुआ प्राचीन शहर 2000 साल बाद खोजा गया है। जंगलों की गहराई में पहाड़ों के पास यह शहर छिपा हुआ था। कभी यह 10 हजार लोगों का घर था, जहां 1000 साल तक लोग रहते थे। यह शहर इक्वाडोर में मौजूद है। पुरातत्विदों के मुताबिक यह किसानों का शहर था, जहां सड़कें, मार्केट, खेत और नहरें थीं। लेजर सेंसर टेक्नोलॉजी ने एंडीज की तलहटी के नीचे सदियों से मिट्टी के टीलों के नीचे दबी हुई सड़कों के नेटवर्क का खुलासा किया।

कई सड़कें बिल्कुल सीधी थीं। श्रमिकों ने जमीन में तीन मीटर तक खुदाई की और पगडंडियों को मिट्टी के ढेर से दबा पाया। लगभग 6000 मिट्टी के टीलों पर आवासीय और जरूरी संरचनाएं बनाई गईं। ये जल निकासी वाले गड्डों और कृषि क्षेत्रों से घिरी है। यहां सबसे चौड़ी सड़क 33 फीट चौड़ी थी। जो 10 से 19 किमी तक जाती है। फ्रांस के नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के शोध सह-लेखक एंटोनी डोरिसन के मुताबिक यह साइट 10 हजार लोगों का घर थी।

एक बड़ी बहस होगी खत्म
शोधकर्ताओं के मुताबिक शायद इसमें सबसे ज्यादा 15 से 30 हजार लोग भी रहे होंगे। जो रोमन-युग के लंदन की अनुमानित जनसंख्या के बराबर है। यह खोज उस बहस को समाप्त करने के लिे काफी मानी जा रही है, जिसमें पूछा जाता है कि क्या प्राचीन अमेजन रहने लायक था या नहीं। पिछले 20 वर्षों के दौरान खोजे गए पिरामिड और मिट्टी से जुड़े सबूत दिखाते हैं कि कभी यहां लोग रहते थे। उपानो लोग जिनकी अनुमानित संख्या 30000 है, 300 और 600 ईसा पूर्व के बीच रहस्यमय तरीके से गायब हो गए।

टीलों के नीचे दबा हुआ था शहर
उनके गायब होने के 200 साल बाद हुआपुला सभ्यता से जुड़े लोग इस क्षेत्र में चले आए। इसके बाद यूरोपीय लोग दक्षिण अमेरिका पहुंचे। जब तक यूरोपीय यहां पहुंचे तब तक एक समय फलने-फूलने वाले शहर ज्यादातर जंगल में दफन हो चुके थे। प्रमुख शोधकर्ता रोस्टेन और अन्य लोगों ने अपने लेख में बस्तियों के नेटवर्क का विवरण दिया। रोस्टेन ने पहली बार लगभग 20 साल पहले इस क्षेत्र में मिट्टी के टीले देखे थे। उन्हें तब यकीन नहीं था कि यह प्राचीन शहर हो सकते हैं। लेकिन अब वह इसे अविश्वसनीय खोज मान रहे हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

गाजा शहर को नरक बनाने के बाद इजरायली सेना अब उत्तरी गाजा के शहर राफा में बड़े हमले की तैयारी कर रही

लेबनान गाजा पर इजरायल और हमास आतंकियों के बीच जंग शुरू हुए आठ महीने से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *