Sunday , September 29 2024
Breaking News

पंजाब और दिल्ली में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी, दिल्ली हवाईअड्डे ने जारी किया यात्री परामर्श

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने पर दिल्ली हवाईअड्डे ने यात्री परामर्श जारी की गई है।  दिल्ली समेत 6 राज्यों के एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 6 बजे कोहरे की वजह से जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई। इसके कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने पैसेंजर्स को सलाह दी कि वे अपनी फ्लाइट्स की उड़ान कंफर्म करने के बाद ही एयरपोर्ट आएं।

 बता दें कि दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान भी घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि नए साल में ठंड और बढ़ सकती है।  पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग ने देश का फोग मैप जारी किया है। इसमें रेड सर्कल वाले एरिया धुंध से ज्यादा प्रभावित हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश ओर पूर्वी तेलंगाना के कुछ हिस्से शामिल हैं।
 
वहीं, हैदराबाद और बेंगलुरु से भी कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। विस्तारा ने अपने कई फ्लाइट्स के रूट में बदलाव की घोषणा की। विस्तारा एयरलाइंस ने  हैदराबाद से दिल्ली आने वाली छह उड़ानों को डायवर्ट कर दिया।

About rishi pandit

Check Also

उपचुनाव को लेकर भाजपा एक्शन मोड में, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे अलवर

अलवर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के लिए समन्वय बैठक में अलवर पहुंचे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *