Saturday , June 29 2024
Breaking News

अटल जी की रखी आधारशिला पर मोदी सरकार कर रही भारत का विकास : योगी

लखनऊ.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्री व भाजपा नेताओं ने अटल जी को नमन किया। सभी ने अटल जी की जयंती अवसर पर लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत माता के महान सपूत भारत रत्न अटल जी की आज पावन जयंती है। इस अवसर पर अटली जी की सभी स्मृतियों को नमन करते हुए उनके चरणों में अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम सब जानते हैं कि अटल जी भारत की राजनीति के अजात शत्रु थे।

भारत को राजनीतिक अस्थिरता से उबारने का काम किया था। देश की राजनीति में पारदर्शिता एवं शुचिता का एक आदर्श प्रतिमान उन्होंने रखा था। यही कारण है कि आज पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किये हैं जिसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासन काल में रखी थी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का दिवस सुशासन दिवस के रूप में भाजपा और सरकारें अटल जी की जन्म जयंती मना रही हैं। अटल जी को याद कर रही हैं। जिन मूल्यों व आदर्शों के साथ अटल जी ने जीवन जिया था, उन्हीं मूल्यों और आदर्शों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प ले रही हैं। अटल जी की जन्म जयंती का शताब्दी वर्ष भी है। हम सब जानते हैं कि अटल जी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुआ था। लेकिन उन्होंने कर्मभूमि के रूप में उप्र को चुना। साथ ही उन्होंने शिक्षा भी यहीं ग्रहण किया। आगरा में उनकी पैत्रिक भूमि है। सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता एवं शुचिता का आदर्श रखा है। साहित्य और पत्रिका के क्षेत्र में भी उनका अहम योगदान रहा है। आज हम सब उन्हें नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व मंत्री व एमएलसी मोहसिन रजा, एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ला, विधायक पंकज सिंह, नीरज बोरा, लालजी प्रसाद निर्मल, मुकेश शर्मा, मेयर सुषमा खर्कवाल, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, आलोक अवस्थी, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

About rishi pandit

Check Also

बिहार-औरंगाबाद में दादा व पिता को उम्रकैद, लड़की की ऑनर किलिंग में कोर्ट ने सुनाई सजा

औरंगाबाद. अपर लोक अभियोजक महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मदनपुर थाना कांड संख्या-216/22 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *