Sunday , May 19 2024
Breaking News

साल 2024 से पहले बदलेंगे सेनापति मंगल अपनी चाल, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

वैदिक ज्योतिष अनुसार इस महीने दिसंबर मेंं कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह का नाम शामिल है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 28 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है और ज्योतिष में गुरु और मंगल को मित्र माना गया है। ऐसे में इस गोचर को बेहद शुभ माना जा रहा है। साथ ही इस गोचर से 3 राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही धन- संपत्ति का लाभ भी हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि के लग्न में ही संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अ‍विवाहित लोगों के शादी के योग बन सकते हैं। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं मंगल ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप इस समय कोई कर्जा उतार सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

मंगल ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक तौर पर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आप इस वक्‍त धन की अच्‍छी बचत कर पाने में सफल होंगे और आपके लिए कमाई के नए जरिए बनेंगे। वहीं इस समय आपका कम्यूनिकेश स्ट्रांग होगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्‍की के योग बन रहे हैं। साथ ही मंगल ग्रह आपकी राशि से छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। साथ ही आप इस अवधि में कोई प्रापर्टी खरीद सकते हैं। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। साथ ही पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आप प्रफेशनल लाइफ में तरक्‍की हासिल करेंगे। साथ ही अगर आप रियल स्टेट, प्रापर्टी, जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करके हैं, तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। 

About rishi pandit

Check Also

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का नियम है, ऐसी बाती जलाने से खुश होते हैं देवता

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *