Saturday , April 27 2024
Breaking News

रामलला के मुफ्त में दर्शन करवाएगी BJP, बिहार के 275 रेलवे स्टेशनों से चलेंगी स्पेशल ट्रेन

अयोध्या

श्री राम जन्मभूमि मंदिर का 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अवधी नगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण का तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है और यह अपने अंतिम चरणों में है। कड़े संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम का अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं तो होने वाला कार्यक्रम भी भव्य रूप से माने के लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सहित देश के कई गणमन्या लोगों को प्राण प्रतिषठा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें इसका न्यौता भेजा जा चुका है। 22 जनवरी को रामलला मंदिर के उद्घाटन के बाद इसे राम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। देश की सबसे राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रामभक्तों को बड़ा तोहफा दिया है।

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री जगरनाथ ठाकुर ने बताया कि रामलला दर्शन अभियान 24 जनवरी से 24 मार्च तक बिहार सहित देशभर में चलाया जाएगा. जिसमें बिहार से भी 275 रेलवे स्टेशनों से अयोध्या के लिए रामलला दर्शन विशेष ट्रेन चलाई जायेगी. इस स्पेशल ट्रेन के माध्यम से बिहार के 2 करोड़ से अधिक राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर भव्य मंदिर का निशुल्क दर्शन कराया जायेगा. राम भक्तों को अयोध्या ले जाने के लिए, उनके ठहरने एवं अन्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी.

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि पार्टी अपने खर्च पर अपने कार्यकर्ताओं को राम भक्तों और मतदाताओं को उनके घर से अयोध्या ले जाकर भव्य राम मंदिर का दर्शन कराएंगे. फिर उसी ट्रेन से उनको घर पहुंचाने की व्यवस्था होगी. बिहार में संख्या के आधार पर ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी.

50 करोड़ राम भक्तों को दर्शन करने का रखा गया लक्ष्य

मंदिर उद्धाटन होने के बाद बीजेपी 24 जनवरी से रामलला दर्शन अभियान की शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत भाजपा 50 करोड़ 50 करोड़ राम भक्तों को ट्रेन से निःशुल्क रामलला के दर्शन करने का ऐलान किया है। इसके लिए 'रामलला दर्शन विशेष ट्रेन' चलाने का निर्णय लिया गया है। यह अभिया बिहार भाजपा की ओर से शुरू किया गया है। अभियान जनवरी से शुरू होगा और मार्च तक चलेगा।

दो महीने तक होंगे दर्शन

बिहार में भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगरनाथ ठाकुर ने कहा कि 'रामलला दर्शन अभियान' 24 जनवरी से 24 मार्च तक बिहार सहित देशभर में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बिहार से 275 रेलवे स्टेशनों से अयोध्या के लिए 'रामलला दर्शन विशेष ट्रेन' चलाई जाएगी। इस ट्रेन से बिहार से 2 करोड़ से अधिक राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर रामलाल मंदिर के दर्शन करावाए जाएंगे।

घर से अयोध्या ले जाकर कराए जाएंगे मुफ्त दर्शन

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि राम दर्शन के लिए भक्तों से कोई किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पार्टी भक्तों को अयोध्या ले जाने और उनके ठहरने व अन्य सुविधाएं फ्री में उपलब्ध करवाएगी। लोगों को उनके घरों से लेकर अयोध्या में रामलाल के दर्शन करवाने से लेकर वापस उनके घरों में छोड़ने की व्यवस्था निशुल्क होगी। भक्तों को ट्रेन से भी घरों पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

पूरे बिहार से चलेंगी इतनी ट्रेनें

बिहार में संख्या के आधार पर ट्रेनों की व्यवस्था का प्रवाधान रखा गया है। पूरे बिहार से करीब 200 ट्रेनों चलाई जाएगीं। यह सारी ट्रेनें 15 दिनों के अंदर खुलेंगी। समस्तीपुर के पांच स्टेशनों से अयोध्या के लिए ट्रेनें चलेंगी। इससे जिले से 50 हजार भक्तों को दर्शन करने के लिए ले जाने की तैयार है।

ट्रेनों में होगी मेडिकल टीम व्यवस्था

यात्रा के दौरान किसी यात्री को कोई हेल्थ इश्यू न हो, इसके लिए मेडिकल व्यवस्था की गई है। भाजपा नेता ने कहा कि रामलला के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन में मेडिकल टीम की व्यवस्था होगी। वहीं, ट्रेनों में भजन कीर्तन की भी व्यवस्था होगी।

About rishi pandit

Check Also

मणिपुर में उग्रवादियों ने रात घात लगाकर किया CRPF बटालियन पर हमला, 2 जवान शहीद

विष्णुपुर मणिपुर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां कुकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *