Wednesday , July 29 2026
Breaking News

बृजभूषण शरण सिंह के करीबी ने जीता चुनाव तो रोने लगीं महिला पहलवान, कुश्ती ही छोड़ने का ऐलान

नई दिल्ली
कुश्ती महासंघ पर बृज भूषण शरण सिंह का दबदबा कायम रहने पर पहलवान साक्षी मलिक ने खेल ही छोड़ने का ऐलान किया है। कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृज भूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को बड़ी जीत मिली है। चुनाव नतीजे के बाद मीडिया से बात करते हुए साक्षी मलिक ने कहा कि वह इसके विरोद में कुश्ती ही छोड़ देंगी। इसके अलावा साथ में ही मौजूद महिला पहलवान विनेश फोगाट भी आहत नजर आईं और रोने लगीं। साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कहा कि इन नतीजों का यह मतलब हुआ कि महिला पहलवानों को उत्पीड़न झेलते रहना होगा।

तीनों पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लंबा आंदोलन चलाया था और जंतर-मंतर पर धरना भी दिया था। इन लोगों ने बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। रोते हुए विनेश फोगाट ने कहा, ‘अब संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है। महिला पहलवानों का उत्पीड़न जारी रहेगा।’

 

About rishi pandit

Check Also

सोसायटी के नियम तोड़ने पर किसे भरना होगा जुर्माना? जानिए मकान मालिक या किरायेदार, क्या कहता है नियम

नई दिल्ली भारत में अक्सर हाउसिंग सोसायटी में देर रात तक बजता डीजे, पार्किंग को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *