Sunday , May 4 2025
Breaking News

Satna: सनातन और संस्कृति के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा विद्यापीठ- राजेन्द्र शुक्ल


उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया चित्रकूट में वैदिक एवं संस्कृत विद्यापीठ का लोकार्पण


सतना/चित्रकूट, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि धैर्य और संयम के साथ अपने कर्तव्यों को पूरा करना ही राजनीति का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि चित्रकूट की पवित्र धार्मिक नगरी में श्री बलराम देशिक संस्कृत विद्यापीठ द्वारा संचालित प्रियंबदा बिड़ला वैदिक एवं संस्कृत विद्यालय हमारी संस्कृति और सनातन धर्म के संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल चित्रकूट के नयागांव में आचार्य आश्रम के समीप नवनिर्मित प्रियंबदा बिड़ला वैदिक एवं संस्कृत विद्यालय के भव्य भवन के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। संस्कृत विद्यालय नयागांव का भवन निर्माण विंध्या टेली लिंक्स लिमिटेड के सीएसआर मद से किया गया है। इस अवसर पर विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, विधायक मनगवां नरेंद्र प्रजापति, उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश शर्मा, चित्रकूट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भरत मिश्रा, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, उषा चौधरी, नीलांशु चतुर्वेदी, विंध्या टेली लिंक्स के रमेश सिंह, उद्योगपति रुद्र प्रताप त्रिपाठी, संकल्प सिंह, पुष्पराज बागरी सहित रीवा, सतना, मैहर, कटनी, छत्तीसगढ़ से आए हुए गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
आचार्य आश्रम नयागांव के पूज्य श्री डॉ बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज, वरुण प्रपन्नाचार्य जी महाराज, चित्रकूट के साधु-संतों की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने वैदिक मंत्रो और श्लोक के बीच विधि विधान पूर्वक वैदिक एवं संस्कृत विद्यापीठ का लोकार्पण किया। उन्होंने संस्कृत विद्यालय के प्रत्येक पठन कक्षों में जाकर पठन-पाठन के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सरकार को इतना बड़ा जनादेश दिया है। यह जनादेश जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए है। राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश को देश का विकसित और सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही विंध्य क्षेत्र को हिंदुस्तान का सबसे बेहतर और समृद्धशाली क्षेत्र बनाने का संकल्प भी पूरा होगा।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में धार्मिक, वाइल्डलाइफ, पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। चित्रकूट की पावन धरती पर जहां श्री राम के चरण पड़े, वहां की धरती पर बहुमूल्य खनिज, लाइमस्टोन, हीरे जवाहरात, बॉक्साइट जैसी संपदा मौजूद है। उन्होंने कहा कि कल ही नर्मदा घाटी विकास के अधिकारियों के साथ बरगी की नहर मैहर और सतना लाने के प्रयासों की समीक्षा बैठक हुई है। नर्मदा का पानी मंदाकिनी नदी तक सीधा नहीं ला सकते, इसलिए बांध बनाकर पयस्वनी नदी तक पानी छोड़ा जाएगा। पयस्वनी नदी के पानी से मंदाकिनी को सदानीरा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विधि का विधान ही है प्रदेश सरकार में नई जिम्मेदारी संभालते ही मैहर, चित्रकूट के पवित्र धार्मिक स्थल और सनातन संस्कृति के कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
आचार्य आश्रम के स्वामी श्री बदरी प्रपन्नाचार्य जी ने कहा कि हमारे जीवन में पवित्र मन से किए गए सभी संकल्प भगवत कृपा से अवश्य पूरे होते हैं। उन्होंने संस्कृत विद्यालय के 1982 में स्थापना काल से अब तक की प्रगति का रेखांकन करते हुए संस्कृत विद्यालय की स्थापना और भवन निर्माण के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल को संस्कृत भाषा में रचित अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया। बाद में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शुक्ला के साथ आचार्य आश्रम की यज्ञशाला में हवन पूजा भी की।

प मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किये मां शारदा के दर्शन

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन और पूजा अर्चना की। उन्होंने सपत्नीक मैहर मंदिर में हवन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं मैहर, सतना और रीवा के स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री का मैहर पहुंचने पर भव्य स्वागत
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के जिला मैहर के प्रथम आगमन पर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने बैंड बाजा और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर नव निर्वाचित विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, पूर्व विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, स्पीकर नगर निगम रीवा भी उपस्थित थे। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मैहर जिले में प्रथम आगमन पर सर्किट हाउस मैहर में सतना और मैहर जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के जिला मैहर प्रथम आगमन पर सर्किट हाउस में कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने सौजन्य भेंट कर जिले की प्रशासनिक गतिविधियों और विकास के संबंध में चर्चा की। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान कामतानाथ के किये दर्शन

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुरुवार को चित्रकूट पहुंचकर सपत्नीक भगवान कामतानाथ स्वामी के दर्शन किये। इस मौके पर विधायक नरेंद्र प्रजापति, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सियाराम कुटीर पहुंचकर भारत रत्न नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावाजंलि दी।

पूरी गरिमा और उल्लास के साथ संकल्प यात्रा आयोजित करें – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संकल्प यात्रा के संबंध में जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक जिले में पूरी गरिमा और उल्लास के साथ संकल्प यात्रा आयोजित करें। जिले भर में 26 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा से जन कल्याण और योजनाओं से जनता के जुड़ाव का वातावरण निर्मित हो। सभी जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी समन्वय बनाकर संकल्प यात्रा का सफल आयोजन कराएं। प्रत्येक दिन दो स्थानों पर इसके कार्यक्रम होंगे। शहरी क्षेत्र में लगभग 25 हजार की आबादी पर एक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अनुरूप हर नगरीय निकाय में संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित कराएं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 16 दिसम्बर को शाम 4 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रधानमंत्री जी विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था कराएं। प्रधानमंत्री जी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी सजीव प्रसारण सुनिश्चित करें। इसके बाद स्थानीय स्तर के कार्यक्रम आरंभ होंगे। इन कार्यक्रमों में आमजनों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में विधायकगणों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए। सतना से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अध्यक्ष जिला पंचायत रामखेलावन कोल, विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा, कलेक्टर मैहर रानी बाटड, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, उपायुक्त भूपेंद्रदेव परमार सहित नगरीय निकायों के सीएमओ तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए।

About rishi pandit

Check Also

महाकाल परिसर में खोदाई से निकले एक हजार साल पुराने मंदिर को पुनर्निर्मित करने की पूरी तैयारी

उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में नवनिर्माण के लिए की जा रही खोदाई से निकले एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *