Friday , July 4 2025
Breaking News

एथेनॉल प्लांट का निर्माण बंद, भाजपा नेता और ग्रामीणों ने किया विरोध; कांग्रेस सरकार में हुई थी शुरुआत

बेमेतरा.

बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में एथेनॉल प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। यह निर्माण कार्य कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू किया गया था। इस प्लांट को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण व भाजपा ने विरोध किया था। अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार चली गई है। ऐसे में भाजपा नेताओं व ग्रामीणों प्लांट के निर्माण को लेकर गुरुवार को विरोध दर्ज कराया है। गुरुवार को यहां हो रहे निर्माण कार्य को बंद करा दिया गया। मौके पर तहसीलदार भी पहुंचे हुए थे।

उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी। इस प्लांट निर्माण को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र कृषि प्रधान है। यहां के 95 प्रतिशत लोग सीधे तौर पर कृषि से जुड़े हुए हैं। प्लांट लगने के बाद प्रदूषण होगा, इससे कृषि कार्य प्रभावित होगा। पूर्व में भी इस प्लांट को लेकर विरोध किया गया था, तब कांग्रेस सत्ता थी, इस कारण प्लांट के निर्माण पर रोक नही लगाई गई थी। अब सत्ता परिवर्तन के बाद उम्मीद है कि प्लांट के निर्माण में रोक लगेगी।

About rishi pandit

Check Also

प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार :अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं

रायपुर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और संतुलित बनाने की दिशा में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *