Thursday , September 19 2024
Breaking News

Chhattisgarh Exit Poll: छत्तीसगढ़ में वही बयार, आ रही कांग्रेस सरकार…!

Elections news rajasthan exit polls 2023 updates will congress buck the trend mp chhattisgarh mizoram telangana assembly election result election commission reschedules timeline: digi desk/BHN/रायपुर/ 30 नवंबर को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव जैसे ही खत्म हुए धीरे-धीरे राज्यों के एग्जिट पोल सामने आने लगे है। अब तक छत्तीसगढ़ के लिए कई टीवी चैनलों ने अपना एग्जिट पोल दिया है। सबने सूबे में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई बताई है। इसके साथ ही लगभग कई चैनलों ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी के संकेत दिए है।

किसने किसे कितना सीट दिया

अब तक छत्तीसगढ़ के लिए आए एग्जिट पोल में आज तक ने भारतीय जनता पार्टी को 36 से 46 सीट दिया है। वहीं, राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को 40 से 50 सीट दिया है। वहीं, एबीपी न्यूज ने भाजपा को 36 से 48 और कांग्रेस को 41 से 53 सीट देने का अनुमान लगाया है। वहीं, इंडिया टीवी ने भाजपा को 30 से 40 और कांग्रेस को 46 से 56 सीट का अनुमान लगाया है।

छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर 2018 में मतदान हुआ था। एग्जिट पोल कराने वाली एजेंसी सीएनएक्स ने भाजपा को यहां 46 कांग्रेस को 35 और बसपा को 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। न्यूज 24-पेस मीडिया ने भाजपा को यहां 38, कांग्रेस को 48 सीटें जितने का अनुमान लगाया था। एबीपी ने 2018 में भाजपा को 39 तो कांग्रेस को 46 सीटें दी थीं। वहीं आजतक- एक्सिस माय इंडिया ने कांग्रेस को 55-65 सीटें, भाजपा को महज 21-31 सीटें दी थीं।

रिजल्ट

यहां के नतीजे जब सामने आए तो यहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की और पार्टी के 68 उम्मीदवार जीते। भाजपा को यहां करारा झटका लगा और पार्टी को महज 15 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

About rishi pandit

Check Also

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल डेका से मिले कमिश्नर, तेरापंथ प्रोफेशनल की मुख्य संरक्षक ने भी की सौजन्य भेंट

रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में रायपुर एवं बिलासपुर कमिश्नर श्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *