Saturday , May 11 2024
Breaking News

National: पंजाब में पुलिस से भिड़े निहंग, 10 पुलिसकर्मी जख्मी, दो के हाथ कटे, होमगार्ड की मौत

Chandigarh crime home guard jawan died and 10 policemen injured after nihangs open fire in punjab: digi desk/BHN/कपूरथला/ पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा में गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे निहंगों और पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हो गई। निहंगों ने पुलिस को गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होने से रोकने की खातिर पथराव किया। इसके बाद किरपानों और धारदार हथियारों से हमला तेज कर दिया। वहीं गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। इसके अलावा डीएसपी समेत 10 पुलिसकर्मी घायल हैं। सभी को तुरंत सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीन पुलिस कर्मियों को कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमले में दो पुलिस कर्मियों के हाथ भी कट गए हैं। वहीं तीन निहंग भी घायल हैं। 

थाना सुल्तानपुर लोधी में हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए हैं। हालात संभालने तुरंत एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह, डीसी कैप्टन करनैल सिंह, डीआईजी राजपाल सिंह संधू, आईजी जालंधर रेंज से आला अधिकारी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निहंग सिंहों के प्रमुख बाबा मान सिंह के साथ करीब तीन घंटे बैठक कर मामला सुलझाया।

इन्हें आई चोट

मृतक की पहचान होमगार्ड जवान जसपाल सिंह निवासी गांव मनियाला के तौर पर हुई है। सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी पहुंचे घायलों की पहचान डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी, एएसआई सुखदेव सिंह, कांस्टेबल बबलप्रीत सिंह, एएसआई अशोक कुमार, एएसआई गुरमीत सिंह, सुरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, हरभजन सिंह, रमनदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। कई पुलिस कर्मियों को मामूली चोट भी आई हैं।

विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि कपूरथला पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा साहिब पर सेवादारों को बंधक बनाकर कब्जा किया गया है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की अलसुबह गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा के बाहर पुलिस पहुंची तो अचानक अंदर से निहंग सिंहों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई और दो पुलिस कर्मियों के हाथ कट गए। उनकी सर्जरी जालंधर के जोशी अस्पताल में चल रही है।

About rishi pandit

Check Also

80 साल के पिता की बेटों ने कराई शादी, 65 साल की दुल्हन… पत्नी की मौत के बाद खुद को अकेला महसूस कर रहा था बुजुर्ग

अमरावती महाराष्ट्र के अमरावती जिले (Amravati) में अनोखी शादी हुई. यहां 8 मई को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *