Monday , May 20 2024
Breaking News

Gurmeet Ram Rahim: 21 दिनों के लिए राम रहीम को एक बार फिर मिली पैरोल, बलात्कार के मामले में काट रहा है सजा

National gurmeet ram rahim ram rahim once again gets parole for 21 days is serving sentence in a rape case: digi desk/BHN/चंडीगढ़/ बलात्कार का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल फिर से मिल गई है। वह जुलाई में ही 30 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि आखिर उसे इस बार किन कारणों के तहत पैरोल पर बाहर छोड़ा गया है। जुलाई से पहले वह 40 दिन की पैरोल पर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरवाना स्थित डेरे पर गया था। वह पैरोल पर छूटने के बाद यही समय बिताता है।

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साल 2002 में अपने मैनेजर की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। उसे इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 2017 में राम रहीम को दो महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में दोषी माना गया। वह तभी से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद होकर अपनी सजा काट रहा है।

राम रहीम के हैं लाखों फॉलोअर्स

राम रहीम को लाखों की संख्या में पूजने वाले हैं। उसके मानने वालों की संख्या पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में है। राम रहीम को 6 बार पैरोल पर छोड़ा जा चुका है। इनमें से एक बार उसे यह कहकर जेल से छोड़ा गया कि उसकी मां बीमार हैं।

About rishi pandit

Check Also

निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली

देहरादून देहरादून के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *