Saturday , October 31 2026
Breaking News

CG Election: पाटन में रक्षामंत्री राजनाथ की चुनावी सभा, कहा- भ्रष्ट भूपेश ने केंद्र की योजनाओं को जनता तक नहीं पहुंचने दिया

Chhattisgarh raipur rajnath singh to come to chhattisgarh today and address rally in patan assembly seat: digi desk/BHN/रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर है। उन्होंने दुर्ग की पाटन विधानसभा अंतर्गत दरबार मोखली गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्ट भूपेश ने मोदी सरकार की योजनाओं को छत्तीसगढ़ की जनता तक नहीं पहुंचने दिया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 16 लाख गरीबों को पीएम आवास नहीं मिलने दिया। भूपेश ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का ATM बनाया।

छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था ध्वस्त: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5 साल में सिर्फ घोटाले ही घोटाले किए। कोयला घोटाले से कांग्रेस ने अपना मुंह-हाथ काला किया। कांग्रेस ने PSC भर्ती में अपने बेटे-बेटियों और रिश्तेदारों को नौकरियां दी। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही PSC भर्ती में घोटाले की जांच कराएगी। कांग्रेस के कुशासन में छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, खुलेआम महिलाओं पर अत्याचार, हत्याएं हो रही हैं, गरीब परिवार की बेटियां गायब हो रही हैं।

About rishi pandit

Check Also

जगदलपुर स्टेशन भवन का उद्घाटन टला, लिफ्ट निर्माण में देरी बनी वजह

जगदलपुर. जगदलपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *