Saturday , May 3 2025
Breaking News

Guru Gochar: देवगुरु बृहस्पति मचाएंगे धमाल, 2024 में घूमेगा इन राशियों की किस्मत का पहिया

Guru rashi parivartan 2024 jupiter transit change luck aries cancer and leo zodiac sign: digi desk/BHN/इंदौर/ ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति के गोचर का काफी महत्व है। गुरु 1 मई 2024 को वृष राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों का भाग्य बदल सकता है। इस राशि परिवर्तन से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। 1 मई को दोपहर 2.29 बजे बृहस्पति वृष राशि में विराजमान होंगे।

मेष राशि
मेष राशि में देवगुरु बृहस्पति की स्थिति शुभ रहने वाली है। यह भाग्य भाव का स्वामी है। देवगुरु के गोचर से भाग्य मजबूत होगा। नए साल में आर्थिक लाभ होगा। सुकून और प्रसन्नता मिलेगी। आपके द्वारा तय किए काम बिना किसी रुकावट के पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा।

कर्क राशि
गुरु का राशि परिवर्तन कर्क राशिवालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बृहस्पति की कृपा से बाधाएं दूर होंगी। कार्यस्थल में अधिकारियों से तारीफ सुनने को मिल सकती है। अधूरे काम में गति आएगी। विरोधी आपके सामने घूटने टेक देंगे। आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी।

सिंह राशि

देवगुरु का गोचर अच्छे परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। दूरदराज के क्षेत्रों से उचित संबंध स्थापित होंगे। परिवार में उचित सामंजस्य बना रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

इस माह में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा

  प्रदोष व्रत हिंदू धर्म का एक विशेष व्रत है. इस व्रत में भगवान शिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *