Thursday , May 16 2024
Breaking News

MP Election: CM शिवराज सिंह के पास कोई वाहन नहीं, पत्नी के पास एंबेसडर कार, नामांकन जमा

  1. मुख्यमंत्री ने सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद जमा किया नामांकन पत्र
  2. शिवराज सिंह की पारिवारिक संपत्ति आठ करोड़ 62 लाख 94 हजार 926 रुपये
  3. तहसील कार्यालय में उनके प्रस्तावक के रूप में विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव मौजूद रहे

Elections madhya pradesh mp election 2023 chief minister shivraj singh has no vehicle wife has ambassador car nomination deposited: digi desk/BHN/सीहोर/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार दोपहर बुदनी विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र जमा किया। तहसील कार्यालय में उनके प्रस्तावक के रूप में विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय के साथ अपने गृह ग्राम जैत पहुंचे। यहां कुलदेवी, हनुमानजी और मां नर्मदा की पूजा कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा, मैं केवल नामांकन पत्र जमा करूंगा। इसके बाद यहां का चुनाव जनता लड़ेगी, मैं सिर्फ वोट डालने आऊंगा। नामांकन पत्र में प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार शिवराज सिंह की पारिवारिक संपत्ति आठ करोड़ 62 लाख 94 हजार 926 रुपये है।

रैली के बाद जमा किया फार्म

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन चीजों के कारण प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बननी चाहिए। पहला- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का जिस तरह से विकास हो रहा है वह अद्भुत और अद्वितीय है। दूसरा- मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार पिछले 18 वर्षों से है, जिसने प्रदेश का कायाकल्प किया है और आज हम विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़े हैं। तीसरा- जनकल्याण की दृष्टि से यहां कई योजनाएं चलाई गई हैं, जिसमें लाड़ली बहना योजना भी है। इसके बाद मुख्यमंत्री बुदनी के दशहरा मैदान पहुंचे। लोगों को संबोधित किया और उसके बाद रैली के साथ नामांकन फार्म जमा किया।

शिवराज सिंह चौहान व पत्नी साधना सिंह की संपत्ति का ब्यौरा

  • शिवराज सिंह चौहान
  • नकद राशि: एक लाख 10 हजार बैंक में: 92 लाख 69 हजार 104
  • बचत योजना: यूलिप में 30 हजार
  • वाहन: कोई नहीं
  • सोना: 96 ग्राम (कीमत छह लाख रुपये)
  • रिवाल्वर : एक (कीमत 5500 रुपये)
  • आयकर रिफंड: सात लाख 45 हजार 678 रुपये
  • चल संपत्ति: एक करोड़ 11 लाख 20 हजार 282 रुपये
  • कृषि भूमि: आठ एकड़ विदिशा में, 4.67 एकड़ पैतृक भूमि ग्राम जैत में (कीमत: एक करोड़ 49 लाख 35 हजार), चार ग्रीन हाउस, एक पाली हाउस (कीमत: 68 लाख रुपये)
  • आवासीय भूमि: विदिशा में एक व जैत में दो मकान (कीमत: दो करोड़ 10 लाख 60 हजार रुपये)
  • ऋण: दो लाख 14 हजार रुपये। .

साधना सिंह

  • नकद राशि: एक लाख 15 हजार
  • बैंक में: 21 लाख 87 हजार 544
  • बचत योजना: प्रीमियम 18 हजार सालाना एफडी में 50 लाख
  • वाहन: डेढ़ लाख की एक एंबेसडर कार
  • सोना: 553 ग्राम (कीमत 34 लाख रुपये)
  • चल संपत्ति: एक करोड़ नौ लाख 14 हजार 644 रुपये
  • कृषि भूमि: 14 एकड़ कृषि भूमि विदिशा में (कीमत: तीन करोड़ 30 लाख), दो वेयरहाउस, एक कार्यालय भवन, तीन ग्रीन हाउस और एक पाली हाउस (कीमत: एक करोड़ 50 हजार)। आवासीय भूमि: दो मकान संयुक्त अरेरा कालोनी भोपाल, एक फ्लैट अरेरा कालोनी में (कीमत: चार करोड़ 32 लाख रुपये) ऋण: 66 लाख 58 हजार 251 रुपये।

About rishi pandit

Check Also

MP: विश्वविद्यालय में होगा 1 साल का MBA-MCA, 4 साल UG करने वाले विद्यार्थियों को होगा फायदा

Madhya pradesh bhopal bhoj open university there will be 1 year mba mca in university …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *