- मैक्सवेल ने विश्व कप का अब तक का सबसे तेज शतक लगाया
- नीदरलैंड के सामने 40 गेंदों का सामना कर शतक लगा दिया
- मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा है
Sports cricket glenn maxwell hits the fastest century in world cup history in 40-balls: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ आस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप के इतिहास अब तक का सबसे तेज शतक मारा है। मैक्सवेल ने यह विश्व कप 2023 के 24वें मुकाबले में किया। उन्होंने नीदरलैंड के सामने 40 गेंदों का सामना कर शतक लगा दिया।
मैक्सवेल ने साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एडेन ने श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंदों में शतक जड़ा था। 2011 के वर्ल्ड कप में आयरलैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन ने इंग्लैंड के सामने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 51 गेंदों का सामना कर शतक जड़ दिया था। साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने भी 2015 के वर्ल्ड कप में तूफानी पारी खेली थी। वह 52 गेंदों में शतक लगा चुके हैं।
वनडे करियर का लगाया तीसरा शतक
आस्ट्रेलिया के 39वें में 266 रनों पर 4 विकेट थे, तभी मैदान में मैक्सवेल आते हैं। उनको 40वें ओवर में खेलने को नहीं मिलता है। वह 41वें से खेलना शुरू करते हैं, तो नीदरलैंड के गेंदबाज परेशान हो जाते हैं। मैक्सवेल ने 27 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। उसके बाद अगली 13 गेंदों को खेलकर उन्होंने शतक पूरा कर लिया था। उन्होंने सिक्स लगाकर शतक पूरा किया। मैक्सवेल ने अब तक वनडे करियर में तीन शतक लगाए हैं।