Sunday , May 12 2024
Breaking News

Crime: पति के गुटखा खाने से होती थी घर में लड़ाई, विवाद बढ़ा तो पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव जलाया

  1. पत्नी ने गुटखा खाने से रोका तो हत्याकर शव जलाया
  2. आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया गुनाह
  3. पति के गुटखा खाने से होती थी लड़ाई

National west bengal fight due to husband consumption gutkha he killed his wife and burnt her body: digi desk/BHN/कोलकाता/ कोलकाता से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गुटखा खाने को लेकर पति और पत्नी में अकसर लड़ाई होती है। ऐसे में पति ने गुस्से में आकर पत्नी को जान से मार दिया। आरोपी यहां तक नहीं रुका। उसने सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। पुलिस ने आरोपी पति सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका का नाम दीप्ति शुक्ला बताया जा रहा है। चार महीने पहले ही इनकी शादी हुई थी।

हिंदी स्कूल में टीचर है आरोपी

आरोपी सूर्यकांत तिवारी स्कूल शिक्षक है। महिला की जली हुई लाश उनके आवास बऊबाजार से 17 अक्टूबर को बरामद की गई। सूर्यकांत ने पहले कहा था कि पत्नी दीप्ति ने आग लगाकर सुसाइड किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने गुनाह कबूल कर लिया।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं पति-पत्नी

शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि मौत का कारण जलना नहीं है। सिर के पीछे भारी हथियार से चोट लगी थी। सबूत मिटाने के लिए शव को बाद में जलाया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पति-पत्नी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका परिवार काफी साल पहले कोलकाता में बस गया।

गुटखा खाने की लत से परेशान थी पत्नी

बताया जा रहा है कि सूर्यकांत तिवारी को गुटखा खाने की लत थी। जिससे दीप्ति काफी परेशान थी। वह पति को गुटखा खाने से रोका करती थी। इस बात पर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता है। बात इतनी बिगड़ गई कि आरोपी ने पहले पत्नी की हत्या कर दी। फिर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। कोर्ट में पेश कर आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

About rishi pandit

Check Also

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में तीन मासूमों, पत्नी और सास की हत्या का खुद को मारी गोली, गोली मारकर हथौड़े से भी हमला और बच्चों को छत से फेंका

सीतापुर. सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र में हुई इस घटना को जिसने भी सुना वह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *