Wednesday , May 15 2024
Breaking News

PAK vs SL: पाकिस्तान ने विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज किया, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

  • लगातार दूसरी जीत की तलाश में पाकिस्तान
  • श्रीलंका कप्तान इन खिलाड़ियों पर जताएंगे भरोसा
  • एशिया कप में मिली हार का बदला लेना चाहेगी पाकिस्तान टीम

Cricket world cup world cup 2023 pakistan vs sri lanka live cricket score pak vs sl head to head dream 11 probable playing xi team/इंदौर/आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) में पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से हो रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।श्रीलंका के लिए विश्व कप का आगाज किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। अपने पहले मैच में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के हाथों 102 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस लिहाज से श्रीलंका के लिए यह मुकाबला बहुत अहम है।

Pak vs SL: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

श्रीलंका: 1 पथुम निसांका, 2 कुसल परेरा, 3 कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 4 सदीरा समरविक्रमा, 5 चरित असलांका, 6 धनंजय डी सिल्वा, 7 दासुन शनाका (कप्तान), 8 डुनिथ वेललागे, 9 महीश थीक्षाना, 10 मथीशा पथिराना। 11 दिलशान मदुशंका

पाकिस्तान: 1 अब्दुल्ला शफीक, 2 इमाम-उल-हक, 3 बाबर आजम (कप्तान), 4 मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), 5 सऊद शकील, 6 इफ्तिखार अहमद, 7 मोहम्मद नवाज, 8 शादाब खान, 9 हसन अली, 10 शाहीन अफरीदी, 11 हारिस रऊफ

पाकिस्तान और श्रीलंका के एक्स फैक्टर खिलाड़ी

पाकिस्तान के सऊद शकील ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर विश्व कप में अपनी छाप छोड़ दी है। उनकी पारी ने टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। मोहम्मद रिजवान के साथ 120 रनों की साझेदारी कर उन्होंने टीम को संकट से बाहर निकाला। श्रीलंका की बात करें तो उनके पास कुसल मेंडिस के रूप में एक खतरनाक बल्लेबाज है। दक्षिण अफ्रीका के पहाड़ जैसे स्कोर के सामने उन्होंने घुटने नहीं टेके और 25 गेंदों में अर्धशतक लगाकर श्रीलंकाई टीम को मैच में बनाकर रखा।

पाकिस्तान ने विश्व कप में 275 या उससे ज्यादा का स्कोर का हर बार बचाव करते हुए 14 मुकाबलों में जीत हासिल की है। पाक पावर प्ले के दौरान बड़े शॉट मारने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। साल 2023 में वनडे में पाक टीम पहले 10 ओवर में छक्का नहीं लगा पाई है। श्रीलंका वनडे वर्ल्ड कप में कभी पाकिस्तान को हरा नहीं पाया है। दोनों टीमें आठ बार टकाई हैं। श्रीलंका को सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बारिश के चलते धूल गया था।

एशिया कप 2023 में मिली हार का बदला लेना चाहेगा पाकिस्तान

श्रीलंका और पाकिस्तान विश्व कप से पहले एशिया कप 2023 में भिड़े थे। सुपर 4 स्टेज मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। ऐसे में पाक अपना पुराना हिसाब बराबर करना चाहेगी।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हेड हू डेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच अबतक 156 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इसमें 92 मैचों में पाकिस्तान विजयी रही है। 59 मुकाबले श्रीलंका ने जीते हैं। चार बेनतीजा और एक मुकाबला टाई रहा।

About rishi pandit

Check Also

PM Modi: पहले गंगा पूजन, फिर काल भैरव दर्शन, वाराणसी से PM मोदी ने तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

पीएम मोदी ने गंगा पूजन के बाद की क्रूज की सवारीकाल भैरव मंदिर पूजन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *