Thursday , July 3 2025
Breaking News

MP Weather: प्रदेश के 90 प्रतिशत क्षेत्र से हुई मानसून की वापसी, रात में ठंड का अहसास बढ़ा

  1. भोपाल सहित प्रदेश के 90 प्रतिशत क्षेत्र से हुई मानसून की वापसी
  2. उत्तरी हवाएं चलने से रात में ठंड का अहसास बढ़ा
  3. वातावरण से नमी कम होने के कारण मौसम शुष्क

Madhya pradesh bhopal mp weather news monsoon withdrawn from mp feeling of cold increased at night due to northern winds: digi desk/BHN/भोपाल/ वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इस वजह से वर्षा का सिलसिला लगभग थम गया है। उधर, शुक्रवार को भोपाल से भी मानसून की विदाई हो गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी तक चंबल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों से और रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के अधिकांश हिस्सों से भी मानसून जा चुका है।

धूप में तल्खी

वातावरण से नमी कम होने के कारण मौसम शुष्क होने लगा है। इस वजह से दिन में धूप में तल्खी महसूस होने लगी है लेकिन हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के समय ठंड का अहसास बढ़ गया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया।

रीवा, शहडोल संभाग में भी थमी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण झारखंड के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के असर के कारण रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में हल्की वर्षा हो रही थी। यह मौसम प्रणाली अब बंगाल के आसपास पहुंच गई है। इस वजह से अब नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। इसके चलते वर्षा का दौर भी लगभग थम गया है।

हवा के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण से नमी कम होने के कारण मौसम शुष्क होने लगा है। आसमान साफ होने के कारण सुबह से ही धूप निकलने लगी है। दिन में तापमान बढ़ने से धूप में चुभन महसूस हो रही है। उधर, हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से शाम ढलते ही गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। उत्तरी हवा के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट भी हो रही है।

About rishi pandit

Check Also

छतरपुर : बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मोत्सव भी होगा

छतरपुर  बागेश्वर धाम में 2 से 12 जुलाई तक गुरू पूर्णिमा पर्व पर पंडित धीरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *