Saturday , October 31 2026
Breaking News

Natioanl: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, बोलीं- महात्मा गांधी की शिक्षाओं का करें पालन

National general gandhi jayanti president murmus address to the nation on gandhi jayanti: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैं आप सभी की ओर से राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देती हूं। सभी देशावसी अपने विचारों, भाषण और कार्यों में महात्मा गांधी की शिक्षाओं और मूल्यों का पालन करें व जन कल्याण के लिए खुद को समर्पित करें।

हिंसा के खिलाफ खड़े रहे गांधी

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के आदर्शों से दुनिया को अवगत कराया। इन्हीं आदर्शों ने दुनिया के लिए नया मार्ग प्रशस्त किया। महात्मा गांधी ने जीवन भर हिंसा के खिलाफ अहिंसा का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए।

अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए किया प्रेरित

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देश के नाम अपने संदेश में कहा कि गांधी जी ने ही हमें अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक विशाल आंदोलन को खड़ा कर उसका नेतृत्व किया। गांधी जी के इन्हीं आंदोलनों ने इतिहास को बदल दिया और भारत को आजादी मिल सकी।

गांधी जी की विचारधारा जीवंत

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि गांधी जी के विचारों ने दुनिया के कई नेताओं को प्रभावित किया था। मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, बराक ओबामा और दुनिया के कई अन्य राजनेता गांधी जी के विचारों से प्रेरित थे। गांधी जी की विचारधार बेहद मजबूत है और जीवंत है। उनकी विचारधारा दुनिया को हमेशा रास्ता दिखाती रहेगी।

About rishi pandit

Check Also

होर्मुज में ‘चुंबक बम’ से पहली बार हमला, 27 भारतीय नाविकों वाले तेल टैंकर को बनाया निशाना

  नई दिल्ली स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री जहाजों पर हमलों का खतरा बढ़ता जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *