Friday , October 30 2026
Breaking News

सतना में स्क्रब्स टाइफस के मरीजों की बढ़ रही संख्या, 18 मरीजों के सेम्पल जाँच के लिए एम्स भेजे

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पिस्सुओं के जरिए मनुष्यों में फैलने वाले संक्रामक रोग स्क्रब टाइफस का प्रकोप सतना में बढ़ता जा रहा है। इस संक्रमण के 25 मरीज सामने आ चुके हैं जबकि 18 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना जिले में पिछले 2 महीने में स्क्रब टाइफस के 25 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा 18 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए एम्स भोपाल भेजे गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि जांच रिपोर्ट आने पर सतना में स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

बताया जाता है कि 5 दिन से अधिक समय से बुखार से पीड़ित लोगों की मलेरिया और डेंगू की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर संबंधितों को स्क्रब टाइफस के लिहाज से संदिग्ध माना जाता है। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं। एलाइजा टेस्ट में पॉजिटिव आने पर ही संबंधित मरीज को स्क्रब टाइफस के संक्रमण का शिकार माना जाता है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि किट टेस्ट में बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों के रहने वाले स्थान के आसपास सर्वे करा कर सैंपल प्रिजर्व किए जा रहे हैं।

स्क्रब टाइफस एक संक्रामक रोग है जो ओरिएंटिया त्सुत्सुगामुशी नामक बैक्टीरिया से फैलता। ये घुन जैसा छोटा दिखता है। ये ज्यादातर घास, झाड़ियों, चूहों, खरगोशों और गिलहरियों जैसे जानवरों के शरीर पर पाया जाता है। इसके संपर्क में आने पर या इसके काटने पर लोग इससे संक्रमित होते हैं।

About rishi pandit

Check Also

कंबोडिया मानव तस्करी केस में NIA का बड़ा एक्शन, 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

 पटना राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर गुलामी मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *