Sunday , November 1 2026
Breaking News

Crime: लोटे से पति के सिर पर हमला कर की हत्या, पत्नी बोली- शक की आदत और मारपीट से थी परेशान

Madhya pradesh mandla mandla murder of husband by repeatedly attacking his head with a pot wife said was troubled by habit of suspicion: digi desk/BHN/मंडला/ जिले के पुलिस चौकी लिंगा क्षेत्र के ग्राम हरदुआ में एक महिला ने पीतल के लोटे से बार-बार वार कर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति की शक करने की आदत व मारपीट से बहुत परेशान हो गई थी।

थाना कोतवाली प्रभारी शफीक खान ने बताया कि शनिवार को पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना मिली कि ग्राम हरदुआ में रामप्रसाद मलगाम की हत्या कर दी गई है। प्राप्त सूचना की तस्दीक के लिए चौकी प्रभारी लिंगा पोंडी टीम के साथ घटना स्थल रवाना हुए। घटना स्थल पहुंच वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव की परिस्थितियों के अवलोकन से प्रथम दृष्टतया मामला हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर से धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुलिस विवेचना के दौरान साक्षियों, पड़ोसियों और घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ की। जांच पड़ताल के दौरान तथ्यों के आधार पर मृतक की पत्नी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपिता ने बताया कि पति के शक करने और उसकी मारपीट से बुरी तरह प्रताड़ित हो चुकी थी। जान से मारने की नीयत से उसने खटिया के नीचे रखे पीतल के लोटे से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। महिला ने पुलिस के सामने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *