Sunday , June 15 2025
Breaking News

Chandrayaan-3: प्रज्ञान ने चंद्रमा पर खोजा ऐसा तत्व जिसकी जानकारी पाकर वैज्ञानिक भी हैरान

National chandrayaan-3 where did sulfur come from on moon scientists are also surprise: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इसरो द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया चंद्रयान-3 वहां से रोज नई जानकारियां भेज रहा है। हाल ही में प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर जांच कर सल्फर तत्व के मिलने की पुष्टि की थी। रोवर चंद्रमा पर अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोस्कोप (एपीएक्सएस) के जरिए तत्वों की खोज कर रहा है। चंद्रमा पर सल्फर तत्व की मौजूदगी से वैज्ञानिक भी हैरान है, अब सवाल यह है कि वहां सल्फर किसी उल्कापिंड के द्वारा आया या ज्वालामुखी से।

चंद्रमा पर सल्फर का मिलना वैज्ञानिकों के लिए खोज का एक नया विषय है। चंद्रयान-3 द्वारा भेजी गई जानकारी में चंद्रमा पर सल्फर तत्व होने की पुष्टि के बाद अब वैज्ञानिक इसके स्त्रोत का पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं।

चंद्रयान-3 ने खोजे ये तत्व
इसरो के चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है और वहां अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अपने उपकरणों से मिट्टी और तापमान की जांच कर रहा है। प्रज्ञान रोवर के ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआइबीएस) उपकरण ने सल्फर की मौजूदगी का पता लगाया है। रोवर अब तक चंद्रमा पर आक्सीजन, सिलिकान, टाइटेनियम, क्रोमियम, फेरस, मैंगजीन, कैल्शियल और एल्युमीनियम का पता लगा चुका है।

About rishi pandit

Check Also

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा- दुर्घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति की गठित, दुर्घटना के पीछे के कारणों का लगाएगी पता

नई दिल्ली  भारत सरकार ने एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 की दुर्घटना की जांच के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *