Saturday , June 14 2025
Breaking News

National: केंद्र सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 18 से 22 सितंबर तक होंगी 5 बैठकें

National parliament special session of september 18-to-22 said union minister pralhad joshi: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि विशेष सत्र के दौरान पांच बैठकें होंगी।

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच पांच दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ‘अमृत काल’ के बीच सदन में सार्थक चर्चा होगी। प्रल्हाद जोशी ने एक्स (Twitter) पर एक पोस्ट में कहा कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान पांच बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस की उम्मीद है।

जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद विशेष सत्र

राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। संसद का विशेष सत्र इसके कुछ दिनों बाद बुलाया गया है। इस सत्र के समय को लकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा गर्म है। इस सत्र में क्या एजेंडा होगा, किन मुद्दों पर चर्चा होगी इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा
संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। जिसके चलते मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया था। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया, जिसके चलते कई बार सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

संसद सत्र कितने होते हैं?
आमतौर पर संसद के 3 सत्र होते हैं। इसमें बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र शामिल हैं। विशेष परिस्थितियों में संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने का प्रविधान है। और अबकी बार सरकार विशेष सत्र ही बुलाया है।

About rishi pandit

Check Also

भारत को कोविड-19 महामारी से जूझते हुए एक अहम और सकारात्मक मोड़ मिला, कोरोना मामलों में आई गिरावट

नई दिल्ली  भारत को कोविड-19 महामारी से जूझते हुए एक अहम और सकारात्मक मोड़ मिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *