Saturday , October 31 2026
Breaking News

Panna: बुजुर्ग को बातों में फंसाकर बदला ATM, खाते से निकाले 2 लाख 27 हजार 523 रुपए

पन्ना, भास्कर हिंदी न्यूज/ पन्ना पुलिस ने एटीएम से रुपए निकालने वाले लोगों की मदद के बहाने ठगी करने वाले एक गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा है। गिरोह के सदस्य एटीएम कार्ड बदलकर पिन नंबर देख लेते थे। उसके बाद पैसे निकाल लेते थे।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से अलग-अलग बैंक व अलग-अलग नाम के 30 एटीएम कार्ड, 1 मोटरसाइकिल, 1 टीवी व 5 मोबाइल कुल समान की कीमत करीब 90 हजार रुपए का जब किए हैं।

ये था मामला

28 मार्च 23 को खुमान प्रसाद प्रजापति पिता स्व. बारेलाल प्रजापति 57 वर्ष निवासी इन्द्रपुरी कॉलोनी पन्ना ने थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मैंने बेटे को पासबुक दिखाई तो पता चला कि बैंक खाता से अलग-अलग दिन कुल 2 लाख 27 हजार 523 रुपए निकाले गए हैं।

मैनें एटीएम कार्ड निकालकर बेटे को दिखाया तो उस कार्ड में शिव शक्ति बेल्डिंग वर्क्स लिखा था। मुझे याद आया कि एटीएम बूथ में मेरे साथ घुसे 2 अज्ञात लोगों ने बातो में उलझाकर मेरा एटीएम कार्ड बदल लिया है। एटीएम कार्ड बदलकर आरोपितों ने मेरे बैंक खाता से 2 लाख 27 हजार 523 रूपये की राशि निकाल ली है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 420, 34 भादवि का कायम कर लिया है।

पुलिस टीम की कार्रवाई
पुलिस टीम और पुलिस सायबर सेल टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। सीसीटीवी में दिख रहे लोगों को फरियादी को दिखाया। फरियादी ने आरोपितों की पहचान की। पुलिस टीम ने पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से मिली जानकारी और मुखबिर सूचना पर 2 व्यक्तियों को देवेन्द्रनगर रोड मोहनगढ़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया ।

दोनो ने अपने-अपने नाम सतेन्द्र पिता प्रभुदयाल गौतम निवासी बड़ागांव देवेन्द्रनगर व बसंतराज प्रजापति पिता नत्थूलाल प्रजापति निवासी बड़ागांव देवेन्द्रनगर बताया। पुलिस टीम ने मामले के संबंध में पूंछताछ में 2 अन्य साथियों लखन प्रताप सिंह पिता मुलायम सिंह निवासी ग्राम मकरी कुठार थाना देवेन्द्रनगर व दयानंद उर्फ चिन्टू निवासी ग्राम जिगदहा के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकारा।

पुलिस टीम ने मामले के 2 अन्य आरोपित मैं एक लखन प्रताप सिंह को इन्द्रपुरी कॉलोनी पन्ना व आरोपी चिन्टू को हनुमान झिरिया मन्दिर जिगदहा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों ने मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने आरोपितो के कब्जे से अलग-अलग बैंको व अलग-अलग नाम के कुल 30 एटीएम कार्ड, 1 मोटर साइकिल, फरियादी के बैंक खाते से निकाली गई राशि से खरीदी गई 1 टीवी, 5 मोबाइल जब्त किए।

About rishi pandit

Check Also

दीवाली पर रेलवे में सीटों की मारामारी, दिल्ली-भोपाल रूट की लंबी दूरी की ट्रेनें फुल

 ग्वालियर  दीपावली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने की तैयारी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *