Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Rewa: प्रदेश के 53 वें जिले मऊगंज के गठन का आदेश जारी, सोनिया मीणा कलेक्‍टर व वीरेंद्र जैन SP होंगे

भोपाल/सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ मध्‍य प्रदेश का 53वां जिला रीवा जिले का मऊगंज होगा। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है।

राजस्‍व विभाग ने आदेश किए जारी

राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया। इसका मुख्यालय मऊगंज रहेगा। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। वीरेंद्र जैन को एसपी और सोनिया मीणा को कलेक्‍टर बनाया गया है। अन्य अधिकारियों की नियुक्ति इसी सप्ताह होगी।

श‍िवराज ने की थी घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार मार्च 2023 को मऊगंज में जन कल्याण कार्यक्रम में मऊगंज को जिला बनाने और 15 अगस्त को राष्ट्र ध्वज फहराने की घोषणा की थी। छह अप्रैल को नए जिले के गठन की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दावे-आपत्ति बुलाए गए।
इनका निराकरण कर बीते शुक्रवार को राजस्व विभाग ने कैबिनेट ने नए जिले के गठन और कलेक्टर सहित अन्य पदों के सृजन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को राजस्व विभाग ने नए जिले के गठन के आदेश जारी कर दिए।

नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया भी जल्द
राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही नए जिले का गठन हो जाएगा। इसके रीवा जिले में हुजूर, हुजूरनगर, जवा, त्योंधर, रायपुर, कर्चुलियान, गुढ़, सिरमौर, सेमरिया और मनगंवा तहसीलें रहेंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद नागदा को जिला बनाने की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पिछले माह नागदा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *