Friday , May 31 2024
Breaking News

MP: प्रदेश में कम हुईं मानसूनी गतिविधियां, अगले 3-4 दिनों में बढ़ेगा तापमान

Madhya pradesh bhopal mp weather monsoon activities reduced in madhya pradesh temperature will increase in next 3-4 days: digi desk/BHN/भोपाल/ प्रदेश में पिछले सप्ताह लगातार वर्षा के बाद मानसून की गतिविधियां थम गई हैं। प्रदेश में विशेष तौर पर पूर्वी हिस्सों में अच्छी वर्षा देने वाली मौसम प्रणाली का प्रभाव खत्म हो गया है, वहीं वर्षा कराने वाली द्रोणिका (मानसून ट्रफ लाइन) के पश्चिमी और पूर्वी दोनों सिरे हिमालय की तराई में पहुंच गए हैं। इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है कि द्रोणिका के दोनों सिरे इतने ऊपर गए हैं।

इसके चलते प्रदेश में वर्षा थम गई है। वर्षा कम होते जाने के कारण तापमान में बढ़त होने लगी है। पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान एक से तीन डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेशभर में तापमान बढ़ेगा।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि चार दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में झमाझम वर्षा की वजह बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद अब बिहार की तरफ चला गया है।

मानसून द्रोणिका भी बिहार से होकर मणिपुर तक जा रही है। प्रदेश के शेष संभागों के जिलों में भी छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। मंगलवार से प्रदेश का मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। धूप निकलने से दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: तबादला होने से नाराज बाबू चढ़ा पेड़ पर, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद समझाइश देकर उतारा नीचे

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहडोल में एक बाबू का तबादला क्या हुआ, वह पेड़ पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *