Monday , November 2 2026
Breaking News

MP: माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने बदला बोर्ड परीक्षा का पैटर्न, तर्क आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे

Madhya pradesh bhopal mp news board of secondary education changed the pattern of board exam logic based questions will be asked: digi desk/BHN/भाेपाल/मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने सत्र 2023-24 के 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव वस्तुनिष्ट प्रश्नों को लेकर किया गया है। अभी तक बहु विकल्प वाले प्रश्न पूछे जाते थे, लेकिन अब रिक्त स्थान, सत्य-असत्य और एक वाक्य वाले अति लघुउत्तरीय प्रश्नों को शामिल किया है। साथ ही लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे, ताकि इससे विद्यार्थियों के ज्ञान को परखा जा सके। वहीं पांच या छह अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल नहीं होंगे इनकी जगह तीन से चार अंक प्रश्न शामिल होंगे। इस संबंध में माशिमं ने नौवीं से 12 वीं तक की विषयवार परीक्षा पैटर्न को तैयार कर अंक प्रणाली को स्पष्ट किया है। नए पैटर्न के आधार पर वर्ष 2023-24 की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों का निर्माण करवाया जाएगा। बता दें, कि माशिमं की 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 18 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होते हैं।

नकल पर लगेगी लगाम

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 30 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछा जाता था, जिससे नकल में आसानी हो जाती थी। अभी तक वस्तुनिष्ट प्रश्रों में विद्यार्थी चार विकल्प होने से कोई भी लगा देते थे। अब विकल्प वाले प्रश्नों के बदले रिक्त स्थान, सत्य-असत्य आधारित प्रश्नों को शामिल किया है।

विषयों का समूह बनाकर अंक योजना जारी की

पिछले साल तक विषयवार चैप्टरों के अनुसार अंक योजना निर्धारित थी। इसमें बता दिया जाता था कि किस सब्जेक्ट के कौन से चैप्टर से कितने अंक के प्रश्र पूछे जाएंगे। इससे विद्यार्थी बस इतने ही चैप्टर पढ़ते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। इस बार सभी विषयों में चैप्टरों का समूह बनाया गया है। इस समूह में से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, यह बताया गया है। अब विद्यार्थियों को सभी चैप्टर को पढ़ना होगा और शिक्षकों को पूरा चैप्टर पढ़ाना होगा।

ब्लू प्रिंट जारी नहीं होगा

कुछ सालों से मंडल विद्यार्थियों की सहायता के लिए शिक्षकों द्वारा ब्लू प्रिंट तैयार कराकर जारी करता था।विद्यार्थी इस ब्लू प्रिंट से ही तैयारी कर लेते थे, लेकिन अब पूरी किताब को पढ़ना होगा।

इस तरह का होगा पैटर्न

10वीं के प्रत्येक विषय का प्रश्नपत्र-75 अंक

  • वस्तुनिष्ट प्रश्न-30 अंक
  • सही विकल्प-छह अंक
  • रिक्त स्थान-छह अंक
  • सत्य असत्य-छह अंक
  • सही जोड़ी- छह अंक
  • एक वाक्य में उत्तर-छह अंक
  • 12 प्रश्न- दो-दो अंक
  • तीन प्रश्न -तीन-तीन अंक
  • तीन प्रश्न -चार-चार अंक
  • इसके अतिरिक्त 25 अंक का प्रोजेक्ट वर्क रहेगा।

12 वीं के प्रैक्टिकल वाले विषय का प्रश्नपत्र – 70 अंक

  • वस्तुनिष्ट प्रश्न -28 अंक
  • सही विकल्प- छह अंक
  • रिक्त स्थान-छह अंक
  • सत्य-असत्य-पांच अंक
  • सही जोड़ी-छह अंक
  • एक वाक्य में उत्तर-पांच अंक
  • सात प्रश्न-दो-दो अंक
  • चार प्रश्न-तीन-तीन अंक
  • चार प्रश्न – चार-चार अंक

12 वीं के समान्य विषय का प्रश्नपत्र – 80 अंक

  • वस्तुनिष्ट प्रश्न-32 अंक
  • सही विकल्प के प्रश्न -छह अंक
  • रिक्त स्थान के प्रश्न – छह अंक
  • सत्य-असत्य के प्रश्न -छह अंक
  • सही जोड़ी के प्रश्न -सात अंक
  • एक वाक्य में उत्तर -सात अंक
  • 10 प्रश्न- दो-दो अंक
  • चार प्रश्न-तीन-तीन अंक
  • चार प्रश्न-चार-चार अंक

प्रश्नपत्रों को इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे बच्चों की क्षमता का सही मूल्यांकन हो सके। इसमें तर्क शक्ति आधारित प्रश्न शामिल किए गए हैं जिससे विद्यार्थी गहराई से अध्ययन करें और उनमें तर्कशक्ति का विकास हो। इससे उन्हें इस तरह पढ़ाई और परीक्षा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में आसानी होगी।

रेखा शर्मा, कार्यपालिका समिति में शामिल सदस्य

इनका कहना है

नौवीं से 12वीं तक के सभी विषयों के चैप्टर वाइज समूह तैयार कर अंकों का विभाजन किया गया है, ताकि विद्यार्थी पूरी किताब को पढ़ें और समझें। साथ ही सभी विषयों के प्रश्नों का अंक योजना तैयार किया गया है। इस साल बोर्ड परीक्षा में नए पैटर्न पर परीक्षा होगी।

रमा मिश्रा, उपाध्यक्ष, माशिमं

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *