


Entertainment celebs nick jonas shared romantic post on priyanka chopra birthday celebrated her special day like this: digi desk/BHN/मुंबई/ बीते दिन बाॅलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा ने अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन को प्रियंका ने अपने क्लोज वन्स के साथ मनाया है। प्रियंका को अपने जन्मदिन पर भर-भरकर बधाइयां दी हैं, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल है। वहीं प्रियंका के पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने भी अपनी बेटर हाफ को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है। करीना कपूर, कैटरीना कैफ, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा समेत कई स्टार्स ने प्रियंका चोपड़ा के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर किया था। निक ने भी एक खास पोस्ट शेयर की है।
निक ने शेयर की अनसीन फोटो
दरअसल 18 जुलाई को निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों याॅट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये नहीं कहा जा सकता कि ये प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की ही पोस्ट है। पोस्ट के साथ निक जोनस ने प्रियंका को विश करते हुए लिखा ‘आइ लव सेलिब्रेटिंग यू। हैप्पी बर्थडे माय लव।’ प्रियंका के बर्थडे पर करीना ने भी एक पुरानी फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा ‘हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा, दुनिया पर राज करना जारी रखना, तुम्हारे लिए हमेशा ढेर सारा प्यार।’
कई बॉलीवुड सेलेब्स ने किया विश
करीना के अलावा अनुष्का शर्मा ने भी प्रियंका चोपड़ा को विश किया है। अनुष्का ने प्रियंका की फोटो शेयर करते हुए लिखा आपके लिए हमेशा प्यार भरी शुभकामनाएं। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उनकी सगाई की कुछ अनसीन फोटो देखने को मिली है।
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कई सारे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई है। इसके अलावा प्रियंका की सीरीज एंडिंग थिंग्स और टेक्स्ट फॉर यू में भी नजर आएंगी।
