Sunday , September 22 2024
Breaking News

Google:गूगल ने लांच किया नया फीचर, अन्य भारतीय भाषाओं को मिलेगी ये मदद

Google New feature:BHN/ सर्च इंजिन Google ने क्षेत्रीय भारतीय भाषओं के लिए कुछ नए फीचर लांच किए हैं। इन फीचर्स से यूजर को क्षेत्रीय भाषाओं के ट्रांसलेशन में ज्यादा मदद मिलेगी और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह पहले से ज्यादा सुविधाजनक होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक अब यदि कोई यूजर्स अंग्रेजी में टाइप करते हुए कोई क्वेरीज सर्च करता है तो उसे उसकी मूलभाषा में सर्च रिजल्ट दिखाई देंगे। यह सुविधा अब कुछ अन्य भाषाओं के लिए भी शुरू कर दी गई है, जिनमें तमिल, तेलुगु, बंगला और मराठी जैसी भाषाएं शामिल हैं।

इसके अलावा ने गूगल मैप पर भी अब लैग्वेज सपोर्ट बढ़ गया है। इसके लिए यूजर्स को सेटिंग में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे। वहीं गूगल ने MuRIL मॉडल के बारे में भी घोषणा की है, जो विभिन्न क्षेत्रीय भाषा में टाइप किए गए वाक्य की मूल भावनाओं को समझकर यूजर्स की मदद करेगा।

वहीं गूगल लेंस सेवा, जो अभी तक सिर्फ अंग्रेजी को सपोर्ट करता था, यह सेवा अब हिंदी के लिए भी विस्तारित कर दिया है। अब किसी साईन बोर्ड, प्रतीक चिन्ह, लोगो आदि को स्कैन करके उसके बाद में हिंदी में जानकारी हासिल की जा सकती है। क्वेरी के आधार पर गूगल लेंस हिंदी में सर्च रिजल्ट प्रस्तुत करेगा।

 

 

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *