Sunday , September 22 2024
Breaking News

Mangal Rashi Parivartan: मंगलदेव 4 राशियों का बदलेंगे भाग्य, भाग्योदय होगा

Mangal rashi parivartan 2023 mars transit change fate of gemini leo libra and sagittarius: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह अपने निश्चित समय पर गोचर करता है। जुलाई महीना शुरू हो चुका है। इस माह कई ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। 1 जुलाई को मंगल ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश किया। मंगल को शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। कुछ राशियों के लिए यह अवधि धन और करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर मंगल का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मिथुन राशि

मंगल का गोचर मिथुन राशि के तीसरे भाव में हुआ है। पैसों से जुड़े बड़े काम पूरे होंगे। सेहत के मामलों में अच्छा महसूस करेंगे। व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा समय है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा है। पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने चाहिए। तभी एक-दूसरे के साथ खुश रहेंगे।

तुला राशि

मंगल ने तुला राशि के 11वें भाव में प्रवेश किया है। इस राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा चल रहा है। इस दौरान अच्छा लाभ मिलेगा। जो जातक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्हें इस दौरान राहत मिलेगी। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

धनु राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से भी मंगल का गोचर अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों को इस समय बड़ा मुनाफा होगा। आर्थिक क्षेत्र में भी यह गोचर अच्छा रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

गुड़हल का फूल पैसों की तंगी करेगा दूर, वास्तु के इन 5 उपायों को आजमाकर तो देखें, खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आपकी सोई हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *