Sunday , May 19 2024
Breaking News

Weather: 28-29 जून तक दिल्ली-NCR पहुंचेगा मानसून, इन राज्‍यों में होगी बारिश

National weather update monsoon will reach delhi ncr by june 28-29 it will rain in these states of country: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए उम्‍मीद की किरण नजर आ रही है। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अब मानसून जल्‍द ही मेहरबान होगा। ताजा पूर्वानुमान कहते हैं कि 28 से 29 जून तक मानसून दिल्ली एवं एनसीआर में भी सक्रिय हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि उसके बाद दो सप्ताह तक लगातार और अच्छी बारिश होगी। इस समय बंगाल की खाड़ी से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले कुछ घंटों में बिहार-झारखंड के संपूर्ण क्षेत्र में वर्षा शुरू हो जाएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, फैजाबाद, बलिया, गोंडा, बस्ती एवं बनारस के आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा की स्थितियां बन जाएंगी। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और ओडिशा में भी बारिश संभव है।

गले 10 दिनों में यहां बारिश की संभावना

निजी एजेंसी स्काईमेट का आकलन है कि उत्तर भारत में अभी निम्न दाब के दो क्षेत्र बने हुए हैं। प्रवक्ता महेश पलावत ने बताया कि लू प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से स्थिति बदलेगी। अगले कुछ घंटों के भीतर मानसूनी हवा पूरे बिहार-झारखंड में फैल जाएगा। गया एवं पटना के साथ जमशेदपुर, रांची एवं चाइबासा में भी वर्षा शुरू हो जाएगी। उसके बाद बादलों का समूह लखनऊ-कानपुर की तरफ बढ़ेगा। तीन-चार दिन में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। 25 जून से समूचे उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा का अनुमान है। इसी तरह 29-30 जून तक पंजाब एवं हरियाणा में भी मानसून सक्रिय हो जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

ICMR ने बताया खाना पकाने के बाद बचे हुए तेल का क्या करें? जाने जरूरी बात

नई दिल्ली अक्सर ऐसा होता है कि हम खाना बनाते वक्त बचे हुए तेल का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *