Sunday , September 22 2024
Breaking News

छोटी सी बात पर चाकू से गोदकर कर दी युवक की हत्या, देर रात हुई घटना

murder: भिलाई/ सुपेला थाना क्षेत्र के राजीव नगर में हनुमान मंदिर के पास एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। बाइक से कट मारने की मामूली सी बात को लेकर दो लोगों ने एक युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक हलवाई का काम करता था और देर रात वो अपने घर लौट रहा था। घटना में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक इस्लाम नगर निवासी मृतक डोलो नायक (30) सोमवार की रात को पैदल अपने घर जा रहा था। राजीव नगर के पास आरोपित धर्मेंद्र कुमार शाहा और रुपेश कुमार बाइक से वहां से गुजरे। दोनों आरोपित लहराते हुए गाड़ी चला रहे थे। मृतक ने इसे लेकर आपत्ति की तो दोनों आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने अपने पास से चाकू निकाला और गले व सीने पर वारकर उसकी हत्या कर दी। रात में ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को मरच्यूरी भिजवाया। संदेह के आधार पर पुलिस ने 10 लोगों से पूछताछ की। उसमें दो आरोपितों धर्मेंद्र कुमार शाहा और रुपेश कुमार ने हत्या की बात स्वीकार की।

गुस्साए लोग पहुंचे थाना

घटना की जानकारी लगने के बाद मृतक के परिवार वाले और इस्लाम नगर के लोग सुपेला थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। जब पुलिस ने उन्हें बताया कि उन्होंने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। तब लोग शांत हुए और अपने घर लौटे। इस घटना की सबसे खास बात ये है कि दोनों आरोपित न तो मृतक को जानते थे और न ही उनका कोई पुराना विवाद था। मामूली सी बात पर आरोपितों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

About rishi pandit

Check Also

नई लेदरी में स्वच्छस्वच्छता अभियान के तहत मैराथन दौड़़ का आयोजन रखा गया

झगराखाण्ड जिले के नगर पंचायत नई लेदरी में छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *