Sunday , May 19 2024
Breaking News

Sun Transit 2023: कुछ ही दिनों में बदल जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, बरसेगा धन

Sun transit 2023 the fortunes of these zodiacs will change in a few days money rain fiercely: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व है। सूर्य ग्रह को हम ग्रहों के राजा के रूप में भी जानते हैं। जब यह ग्रह राशि परिवर्तन करता है या वक्री होता है तो सभी राशियों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करना संक्रांति कहलाता है। हिंदू धर्म में संक्रांति के दिन स्नान-दान का खास महत्व रहता है। वहीं 14 मई को सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सूर्य के गोचर से कई राशि वालों के अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

मेष

सूर्य का ये गोचर मेष राशि वालों को काफी लाभ देने वाला है। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। इस समय आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा देते हैं तो आपको सफलता मिलने के योग हैं।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए भी सूर्य का ये राशि परिवर्तन काफी लाभकारी साबित होने वाला है। इस राशि के स्वामी सूर्यदेव ही हैं। ऐसे में सूर्य का ये गोचर इन्हें विशेष लाभ देने वाला है। इस राशि के जातकों के जीवन में शुभ समय शुरू हो जाएगा। पारिवारिक और दाम्पत्य जीवन में आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापारियों को व्यापार में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का ये गोचर कन्या राशि वालों को काफी शुभ फल देने वाला है। इस राशि की कुंडली के नवम भाव में सूर्य गोचर करने जा रहे हैं। इसे भाग्य का भाव माना जाता है। इस समय आपके मन मुताबिक काम होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जो लोग व्यापारी हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है।

About rishi pandit

Check Also

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए सही नक्षत्र में करें रत्नों का चयन

नौ प्रमुख रत्नों का नवग्रहों से संबंध माना जाता है। सूर्य के लिए माणिक्य, चन्द्रमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *