Tuesday , May 7 2024
Breaking News

Rashifal 11th April:किसी से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें, जानिए मंगलवार का पंचांग और राशिफल

11 अप्रैल 2023 का दैनिक पंचांग : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  पंचमी07:17 तक
नक्षत्र  ज्येष्ठा12:50 तक
करण तैतिल
गारा
07:17 तक
18:29 तक
पक्षकृष्ण 
वार   मंगलवार 
योग  वरीघा17:44 तक
सूर्योदय06:04 
सूर्यास्त18:40 
चंद्रमा  वृश्चिक 
राहुकाल15:31 − 17:06 
विक्रमी संवत्  2080 
शक सम्वत1944  
मासचैत्र 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:57 − 12:47

राशिफल

मेष –आज आप काफी चिंतित रहेंगे और इसलिए आपके जीवन में निराशा और सुस्ती रहेगी, लेकिन शाम तक आपकी ऊर्जा लौट आएगी और खर्चों में कमी आएगी और चिंताएँ कम होंगी। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ- आज किए गए कार्यों से आपको लाभ होगा। घर में विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। भाग्य आपका साथ देगा। बाहर जाने से बचें, बेहतर होगा। आज घर में आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। लवमेट आज थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल सकता है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन से असंतुष्ट भी रह सकते हैं। ज्यादा स्ट्रेस न लें। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

कर्क-भाई बहनों के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। अपने दोस्तों को भी फोन पर अपने दिल का हाल सुनाएंगे। इससे आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में चल रही दिक्कतों से राहत मिलेगी।

सिंह-आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप अपने व्यक्तित्व के दम पर समाज के कुछ लोगों को अपने पक्ष में भी करेंगे। इससे आपको भविष्य में पूरा फायदा मिलेगा। आज आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या-घर में किसी से अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें। भाग्य आपके पक्ष में है इसलिए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। खोया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई होगी। पारिवारिक जीवन में विवाद हो सकता है।

तुला-आज आप अपने जीवन साथी के साथ काफी समय बिताएंगे और रिश्तों में आई दूरियों को कम करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी खुश रहेगा और अगर वह उत्साह से काम करेगा तो आपको भी खुश रखेगा। परिवार में तनाव बढ़ता रहेगा, जिसका ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।

वृश्चिक-आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आज आप किसी तरह अपना काम पूरा करेंगे। परिजनों का सहयोग भी आपको मिलता रहेगा। दूसरों की बात सुनने का प्रयास करेंगे। लवमेट फोन पर काफी देर तक बात करेंगे, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा।

धनु-ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि आपको मेहनत के मुकाबले कम फल मिलेगा। सोच समझ कर लिया गया निर्णय भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ नई बचत योजनाओं को लागू करेंगे।

मकर-आज आप धर्म के कार्यों में लगे रहेंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार के छोटों को साथ लेकर योजना बनाएंगे। छोटी-छोटी बातों पर आपको गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए सावधान रहें। दांपत्य जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी, लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे।

कुंभ-आज दिन भर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कुछ ऐसे काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आप किसी नए प्रस्ताव के लिए तैयार रहेंगे। खुशी कभी भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में आप सफल होंगे, आपके काम की चर्चा होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों का काम समय पर पूरा हो जाएगा।

मीन-आज का दिन तरक्की और आय-प्रॉपर्टी के लिए शुभ हो सकता है। निराशा से बचें। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपने जीवन में अपार सफलता मिल रही है। आज किसी से आपकी महत्वपूर्ण बातचीत होगी।

About rishi pandit

Check Also

वैशाख त्रियोदशी: जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 16, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *