Tuesday , May 14 2024
Breaking News

40 हजार में कमरा, कोकीन और लड़की.! रेंज रोवर में घूमती थी आंटी, अब सलाखों के पीछे

ब्राजील और नाइजीरिया के तस्करों से कोकिन-एमडीएमए खरीदना कबूला

durgs padler aunti: इंदौर/ मिथाइलीनडाइऑक्सी मथैमफेटामाइन( एमडीएमए) और कोकिन सप्लाइ के आरोप में गिरफ्तार सपना उर्फ काजल उर्फ प्रीति उर्फ आंटी ने ब्राजील और नाइजीरिया के तस्करों से मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त कबूली है। वह पुणे-मुंबई और गोवा के अलावा दिल्ली के बड़े पबों में तस्करों से डील करती थी। विजयनगर थाना पुलिस ने उसे 18 दिसंबर तक रिमांड पर ले लिया है।

टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक स्कीम-78 (स्लाइस-5) निवासी 47 वर्षीय आंटी ने पूछताछ में बताया कि करीब 20 साल से अनैतिक कार्य कर रही है। पहले रूस और थाइलैंड की लड़कियों से विजयनगर थाना के पीछे देहव्यापार करवाती थी। ग्राहकों की मांग पर गांजा और चरस बेचने लगी। शहर में जैसे-जैसे पब कल्चर शुरू हुआ उसने कोकिन, एमडीएमए और स्मैक, हेरोइन सप्लाई शुरू कर दी। पूछताछ में उसने बताया कि उसका संबंध मुंबई, पुणे, गोवा सहित दिल्ली के तस्करों से है, जिसमें कुछ तस्कर नाइजीरिया और ब्राजील के है। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली आंटी डील करने खुद जाती थी।
40 हजार रुपये में कमरा, कोकिन और लड़की की सुविधा
पुलिस ने जब आंटी के घर की तलाशी ली तो सुख सुविधाएं देख कर हैरान रह गई। उसका घर किसी सितारा होटल से कम नहीं है। यहां बाथटब, लाखों का फर्नीचर सहित सब सुविधाएं है। वह प्रीमियम ग्राहकों को 40 से 50 हजार रुपये लेकर घर में ही ठहराती थी। उन्हें कोकिन, स्मैक और शराब के साथ लड़की भी मुहैया करवाई जाती थी। पुलिस को ग्राहकों में शामिल पब संचालक और उससे जुड़े युवकों की जानकारी मिली है।
महंगे कपड़े, नकली बाल और रेंज रोवर कार
आंटी और उसका बेटा यश लाखों रुपये कीमती रेंज रोवर कार से घुमते थे। आंटी के सिर के आगे के हिस्से से बाल झड़ गए है। वह विदेशों से खरीदे नकली बाल (विग) लगाती है। पुलिस को घर की तलाश में लाखों की विग, बॉक्स में रखे महंगे कपड़े मिलें।
मौज-मस्ती: 47 वर्षीय आंटी के पति के बारे में जानकारी नहीं दे रही है, लेकिन उसकी कम उम्र के लड़कों से दोस्ती है। उन्हें नशे का डोज और महंगे गिफ्ट भी देती थी। पुलिस को उसके मोबाइल में फोटो भी मिले हैं, जिसमें आंटी निर्वस्त्र होकर लड़के के साथ फोटो खींचवा रही है। उसके आस-पास खड़ी लड़कियां दोनों पर फूल बरसा रही है। बताया जाता है फोटो एक स्विमिंग पूल में मनाई जन्मदिन पार्टी का है।

About rishi pandit

Check Also

कलेक्टर विकास मिश्रा ने डिंडोरी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आवश्यक निर्देश दिए

डिंडौरी कलेक्टर  मिश्रा ने डिंडौरी के 26वें स्थापना दिवस की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *