Tuesday , July 9 2024
Breaking News

14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर

Solar Eclipse December 2020। ujjain/ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को होने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण खंडग्रास होगा, जो भारत में नहीं दिखाई देगा। इसकी वजह से भारत में ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस खगोलीय घटना को यूरोप, आस्ट्रेलिया, एशिया का कुछ हिस्सों, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, साउथ अफ्रीका, अटलांटिक, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। वैदिक ज्योतिषीय के अनुसार, सूर्य ग्रहण की घटना वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में होने जा रही है। इंदौर के ज्योतिषविद् पंडित गिरीश व्यास ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण 14 दिसंबर को शाम सात बजकर तीन मिनट पर शुरू होकर 15 दिसंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व सुबह सात बजकर तीन मिनट से लग जाएगा।

ज्योतिषीय दृष्टि के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान गुरु चंडाल योग भी बन रहा है। वहीं, राहु की दृष्टि देवगुरु बृहस्पति पर पड़ रही है। ऐसे में जिन लोगों की जन्म कुंडली में गुरु-चंडाल योग है, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही वृश्चिक राशि के जातकों को भी सतर्क रहना चाहिए। सूर्य ग्रहण और ग्रहों की स्थिति के कारण दिसंबर से अप्रैल तक देश-दुनिया में उथल-पुथल की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, वैश्विक समस्या में कमी आएगी तथा ग्रहण से हृदय रोग, रक्तचाप इत्यादि बीमारियां होंगी।

राशियों पर ऐसा होगा असर

मेष: किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। लाभार्जन होगा।

वृष: यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज न करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। रुके कार्य बनेंगे।

मिथुन: व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। चोट व दुर्घटना आदि से हानि के योग हैं। अत: किसी भी काम को करते समय लापरवाही न करें। आय में निश्चितता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

कर्क: कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट तथा म्यूचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। दुष्टजन तथा ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। समय अनुकूल है।

सिंह: योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। दूर से काम मिल सकता है। आर्थिक नीति में सुधार होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या: राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

तुला: किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार में तनाव रह सकता है। यथासंभव यात्रा टालें। चोट और दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

वृश्चिक: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यस्तता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे

धनु: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। बेकार बातों पर ध्यान न दें। उत्साह में वृद्धि होगी।

मकर: व्यापार ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। पठन-पाठन व लेखन इत्यादि काम सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभ: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। असमंजस की स्थिति बन सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूर से कोई बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है। दौड़ धूप अधिक रहेगी।

मीन :– निवेश शुभ रहेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

 

About rishi pandit

Check Also

आज से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ की यात्रा, है खास इसकी महिमा, जानें इस यात्रा का महत्‍व और इतिहास

 पुरी उड़ीसा के पुरी में 7 जुलाई से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होने जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *