Monday , May 20 2024
Breaking News

MP: महिला प्राध्यापक को 1 दिन में भेजे 250 संदेश, 20 साल से कर रहा था परेशान, केस दर्ज

Bhopal crime news sent 250 messages to 48 year old female professor in a day case registered: digi desk/BHN/भोपाल/टीटी नगर में रहने वाली एक महिला प्राध्यापक को यूपी का मनचला पिछले 20 साल से परेशान कर रहा है। महिला उसकी हरकतों को नजर अंदाज करती आ रही थीं। हद को तब हो गई जब आरोपित ने एक दिन में महिला के मोबाइल पर 250 संदेश भेकर कर उन्हें तनाव में ला दिया। महिला ने फटकार लगाई तो आरोपित ने उसे धमकी दे डाली। इसके बाद महिला थाने पहुंची और आरोपि‍त के खिलाफ केस दर्ज कराया।टीटी नगर पुलिस के मुताबिक 48 वर्षीय महिला एक शासकीय कालेज में प्राध्यापक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर के ग्राम मोन थाना महाराजगंज में मेरा दूर का रिश्तेदार राजिन्दर रहता है। जब उनके घर में लैंडलाइन फोन लगा था। तब से राजिन्दर फोन कर, मिस्ड कॉल कर उन्हें परेशान कर रहा था। उन्होंने इसे नजर अंदाज किया। बीच में आरोप‍ित ने फोन करना बंद कर दिया।

पिछले कुछ समय से उसे प्रोफेसर का मोबाइल नंबर मिल गया। वह अपने नंबर बदल-बदल कर फोन करने लगा। उसे कई बार समझाया और फटकार लगाई, लेकिन वह नहीं माना।गत 3 मार्च 2023 को आरोपित ने 24 घंटे के अंदर उनके मोबाइल पर 250 संदेश किए। इससे महिला डिप्रेशन में आ गईं। आरोपि‍त को सबक सिखाने के लिए महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपित राजिन्दर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम यूपी जाएगी। आरोपित किसान है।

About rishi pandit

Check Also

MP: कमलनाथ बोले- कांग्रेस का न्याय पत्र जनता का फिक्स डिपॉजिट, कई सालों तक मिलेगा रिटर्न

Madhya pradesh bhopal mp news kamal nath said congress s nyay patra is the fixed …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *