Monday , November 2 2026
Breaking News

MP: ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेयजल व्यवस्था दुरूस्त रखें- राज्य मंत्री श्री यादव

भोपाल/सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने जल जीवन मिशन एवं ग्रीष्म ऋतु में सुचारू पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। राज्यमंत्री श्री यादव ने निर्देश दिये कि हैण्डपंप संधारण का कार्य प्राथमिकता पर करायें। ग्रीष्म ऋतु में सुचारू पेयजल उपलब्धता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण करें। यदि आउटसोर्सिंग एजेंसी ठीक से कार्य नहीं कर रही हैं तो उनके विरूद्ध कारवाई करें। जल जीवन मिशन की एकल योजनाओं जिनके कार्य 1 वर्ष या अधिक अवधि से प्रगतिरत हैं, उन्हें मई माह के अंत तक प्राथमिकता पर पूर्ण कराये। जो ठेकेदार अपेक्षित गति से कार्य नहीं कर रहे हैं उनके विरूद्ध कारवाई करें। प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एस. के. अंडमान एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 2 लाख 98 हजार गैस कनेक्शन वितरित- खाद्य मंत्री

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में वर्ष 2022-23 में मध्यप्रदेश में 2 लाख 92 हजार 462 गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। केन्द्रीय पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का मुख्य उद्देश्य एक ओर जहाँ चूल्हे के धुएँ से ग्रामीण महिलाओं को मुक्त कराना है, वहीं पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में प्रभावी प्रयास करना है।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला 2.0 में 60 लाख से अधिक गैस कनेक्शन वितरित किए गए। उज्ज्वला योजना में मुख्यतरू ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक ईधन- लकड़ी, कंडे एवं कोयले आदि के स्थान पर एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा दिया गया है। 29 करोड़ हितग्राही उठा चुके लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ 18 वर्ष या उससे अधिक की महिलाएँ ही ले सकती हैं और उनके पास एपीएल और बीपीएल एवं राशन कार्ड होना चाहिए। योजना में पात्र महिला को 1600 रूपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। लाभार्थियों की संख्या देश में अब तक करोड़ो हो चुकी है। पिछले वर्ष लाभार्थी की संख्या 8 करोड़ बढ़ी हैं, जिसे मिला कर देश में अबतक 29 करोड़ महिला हितग्राही हैं।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *