Wednesday , June 18 2025
Breaking News

Umaria: बांधवगढ़ में फिर बाघ की मौत, एक महीने में गई दो की जान

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक महीने के अंदर दूसरे बाघ की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना उमरिया वन मंडल के घुनघुटी वन परिक्षेत्र के बलवाई बीट में मुड़ना नदी के किनारे की है। मौत करंट लगने से हुई है। घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को शनिवार दोपहर बाद मिली।

बाघ की मौत संदेहास्पद

बाघ की मौत की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह बाजवा ने बताया कि बाघ की मौत के हालात संदेहास्पद हैं। मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

30 दिसंबर को बाघिन का मिला था शव

बता दें 30 दिसंबर 2022 को भी उमरिया वन मंडल के घुनघुटी रेंज के मालाचुआ बीट में एक बाघिन का शव पाया गया था। उस मामले में भी वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई थी। नवंबर में इसी रेंज के धौरई बीट में भी एक तेंदुए का शिकार करंट लगाकर किया गया था।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर में बेहतर पुलिसिंग और ट्रांसपेरेंसी बनाने के लिए SSP धर्मवीर सिंह यादव ने बड़ी सर्जरी की, 829 पुलिसकर्मियों का तबादला

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेहतर पुलिसिंग और ट्रांसपेरेंसी बनाने के लिए एसएसपी धर्मवीर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *