Tuesday , June 17 2025
Breaking News

MP: भगवान राम की वन लीलाओं पर चित्रकूट और बाल लीलाओं पर ओरछा में कॉरीडोर विकसित होंगेः मुख्यमंत्री

भोपाल/सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के बच्चों को रामायण भी पढ़ायेंगे और गीता एवं गीता का सार भी। इन ग्रंथों का अध्ययन भारत भूमि पर नहीं होगा तो कहाँ होगा। भौतिकता की अग्नि से धधकती मानवता को शाश्वत शांति का दिग्दर्शन भारत ही कराएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान भेल दशहरा मैदान में श्रीराम कथा स्थल पर उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा भेल दशहरा मैदान में आयोजित श्रीराम कथा में पद्म विभूषण श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुँचे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य जी ने युवाओं को शुद्ध करने का संदेश दिया है। प्रदेश में यह अभियान प्रभावशीलता के साथ जारी है। माता, बहन और बेटियों के साथ गलत व्यवहार करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही जारी है। हमारी संस्कृति को भव्य स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से ही श्रीमहाकाल महालोक कॉरीडोर विकसित किया गया है। इसी क्रम में ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का कार्य जारी है। चित्रकूट में भगवान श्रीराम ग्यारह साल ग्यारह महीने ग्यारह दिन रहे। अतः भगवान श्रीराम की वन लीलाओं के सजीव चित्रण पर कॉरीडोर विकसित किया जाएगा। ओरछा में भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इससे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति और मान्यताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त होगी।

About rishi pandit

Check Also

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह के खिलाफ HC में केस बंद

जबलपुर  मप्र हाईकोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के बाद प्रदेश के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *