Crime uttar pradesh ghaziabad married with two girls then kidnapped minor arrested: digi desk/BHN/ गाजियाबाद/ गाजियाबाद पुलिस ने डेढ़ महीने पहले अपहरण हुई नाबालिग लड़की को बरामद किया। साथ ही आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। सलमान नाबालिग से निकाह करने की तैयारी में था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह कई लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसा चुका है। उस पर लव जिहाद गिरोह से जुड़े होने का शक है। अब पुलिस बच्ची का मेडिकल कराकार अदालत में बयान दर्ज कराएगी।
गाजियाबाद से किडनैप हुई थी लड़की
गोविंदपुरम निवासी 15 वर्षीय लड़की 14 दिसंबर 2022 को घर से दूध लेने के लिए गई और वापस नहीं लौटी। घरवालों को जानकारी मिली कि सलमान ने उसको अगवा कर लिया है। किशोरी 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता ने कविनगर पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस दर्ज कराया।
छात्रा को उत्तराखंड में रखा
गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में बुधवार को आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया। वह कंसल्टेंसी एजेंसी का संचालक है। डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने कहा कि अपहरण के बाद लड़की को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई ठिकानों पर रखा गया। आरोपी लगातार मोबाइल नंबर बदल रहा था, ताकि लोकेशन न मिले। अपहरण में शामिल सलमान के दोस्त मुहीद को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
दो हिंदू लड़की से कर चुका शादी
डीसीपी ने बताया कि सलमान ने 6 साल पहले हापुड़ की एक हिंदू लड़की से शादी की। इसके बाद अपने सम्प्रदाय की लड़की से दूसरा निकाह किया। तीसरी बार सलमान ने फिर हिन्दू युवती को प्यार के खेल खेला, जो फिलहाल प्रेगनेंट है। अब चौथी बार आरोपी नाबालिग को अपने जाल में फंसाया। सलमान इस बच्ची से भी शादी करने की तैयारी में था। पुलिस ये पता करने में जुट गई है कि लड़कियों को फंसाने वाला कोई गिरोह तो नहीं है। इसके लिए सलमान के मोबाइल की डिटेल्स खंगाली जा रही हैं।