Saturday , May 18 2024
Breaking News

MP Nagar Nikay Chunav: नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को झटका, भाजपा को 10 में बहुमत

MP nagar nikay chunav result 2023 shock to congress in urban body elections bjp gets majority in 10 out o f19: digi desk/भोपाल/ प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले हुए 19 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम भी भाजपा के पक्ष में गए हैं। भाजपा ने एक बार फिर जीत का परचम लहराकर कांग्रेस को झटका दिया है। 10 नगरीय निकायों में भाजपा को बहुमत मिला है। जबकि, कांग्रेस के आठ निकायों में पार्षद अधिक जीते हैं। अनूपपुर जिले की जैतहारी नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस का खेल निर्दलीय पार्षदों ने बिगाड़ दिया। दोनों ही दलों को यहां स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस को चिंता में डालने वाले परिणाम बड़वानी जिले के आए हैं। यहां के सात निकायों में कांग्रेस केवल एक नगर परिषद पलसूद में ही बहुमत प्राप्त करने में सफल हो सकी। विधानसभा चुनाव के पहले नगरीय निकायों के यह अंतिम चुनाव थे।

बड़वानी में कांग्रेस को नुकसान

19 निकायों के कुल 343 पार्षद पदों में से 183 पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी रहे। जबकि, कांग्रेस के 143 पार्षद जीते। बड़वानी जिले के कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। यहां के सात नगरीय निकायों में से भाजपा ने छह निकायों में जीत हासिल की है। पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन अपने क्षेत्र की नगर परिषद राजपुर को भी नहीं बचा सके। यहां 15 में से 11 पार्षद भाजपा के चुने गए हैं। जबकि, यहां चार में से तीन विधायक कांग्रेस के हैं।

धार जिले में कांग्रेस को राहत

धार जिले में परिणाम कांग्रेस के लिए राहत देने वाले रहे। यहां नौ निकायों में छह पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा को बहुमत मिला है। वर्तमान में कांग्रेस के यहां से पांच विधायक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के क्षेत्र राघौगढ़-विजयपुर में कांग्रेस अपना कब्जा बनाकर रखने में सफल रही। यहां कांग्रेस के 16 और भाजपा के आठ पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

खंडवा के ओंकारेश्वर में भी भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस को पराजित किया है। जबकि, अनूपपुर जैतहरी नगर परिषद में भाजपा के सात और कांग्रेस के छह पार्षद जीते हैं। दो वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। पार्षद चुनेंगे अध्यक्ष प्रदेश में इस बार नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव परोक्ष प्रणाली यानी पार्षदों के माध्यम से कराया जा रहा है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग अध्यक्ष के चुनाव के लिए अलग से निर्वाचन कार्यक्रम जारी करेगा। कलेक्टर यह चुनाव संपन्न कराएंगे।

निकाय चुनाव के परिणाम

जिला- निकाय- वार्ड संख्या- भाजपा- कांग्रेस- अन्य

गुना- राघौगढ़-विजयपुर-24-8-16

अनूपपुर- जैतहारी-15-7-6-2

खंडवा-ओंकारेश्वर-15-9-6

बड़वानी –खेतिया-15-10-4-1 –

पानसेमल-15-10-3-2 –

पलसूद-15-4-7-4

राजपुर- 15-11-4

अंजड़-15-11-2-2

बड़वानी- 24-14-10

सेंधवा- 24-19-5

धार — धार-30-18-9-3

पीथमपुर-31-13-17-1

मनावर-15-9-6

धरमपुरी-15-5-9-1

धामनोद-15-6-9

कुक्षी-15-7-8 —

डही- 15-10-4-1

राजगढ़- 15-6-9

सरदारपुर- 15-6-9

About rishi pandit

Check Also

MP: इस्लाम कबूल करवाने के लिए अश्लील वीडियो बनाए, बच्चे के गले पर चाकू रखकर रेप किया

Madhya pradesh indore indore news abused harassment case love jihad: digi desk/BHN/ इंदौर/ मॉडलिंग कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *