Saturday , July 12 2025
Breaking News

Rashifal 19th January: दिमाग ठंडा रखें, शुभ समाचार प्राप्त होगा, जानिए गुरुवार का पंचांग और राशिफल

19 जनवरी 2023 का दैनिक पंचांग : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  द्वादशी13:14 तक
नक्षत्र  ज्येष्ठा15:07 तक
करणतैतिल
गारा
13:14 तक
23:38 तक
पक्षकृष्ण 
वार   गुरुवार 
योग  ध्रुव22:56 तक
सूर्योदय07:18 
सूर्यास्त17:44 
चंद्रमा   वृश्चिक में 
राहुकाल13:50 − 15:08 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासमाघ 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:10 − 12:52

“राशिफल”

मेष– मेष राशि वाले जातकों के जीवन में चली आ रही स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। अपने उत्साह को काबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा खुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। प्यार के मामले में आप सकारात्मक और भावुक रहेंगे।

वृषभ– आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से काफी तनाव महसूस होगा और आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम में कमी देखी जा सकेगी, जिसकी वजह से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन– आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है।

कर्क– आज अगर इंटरव्यू देने जाएं तो दिमाग़ ठण्डा रखें। जल्द ही आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने लगेगी। आप अपनी काबिलियत के बदौलत सब कुछ करने का प्रयास कर सकते हैं। साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें।

सिंह– आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने का संकेत दे रहा है। यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके भाई बहनों को भी सुख मिलेगा और उनसे आपके संबंध बेहतर बनेंगे। पिताजी को इस दौरान कोई अच्छा लाभ मिल सकता है।

कन्या– आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

तुला– पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। किसी से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रही हैं।

वृश्चिक– आपके लिए दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। दिन की शुरुआत अच्छी आमदनी से होगी। वहीं दिन चढ़ने के साथ-साथ खर्चे बढ़ जाएंगे. आपको सर्दी खांसी की शिकायत भी हो सकती है। कुछ लोगों को विदेश यात्रा पर जाने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी 4 गुनी बढ़ जाएगी।

धनु– आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी।

मकर– आज आपका सबसे बड़ा सपना हकीकत में बदल सकता है। छोटी दूरी की सुखद यात्रा हो सकती है। पत्नी से संतुष्टि तथा सुखद स्थिति का निर्माण होगा। भावनात्मक सूझ-बूझ के साथ शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा।

कुंभ– आपके लिए आज का दिन सुकून भरा रहेगा। जो मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थे उनकी समस्या दूर होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आपका परिश्रम रंग लाएगा और किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी।

मीन– आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग वर्किंग हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

About rishi pandit

Check Also

किसी भी परिस्थिति में माइंड को रखे शांत, जीवन में मिलेगी सफलता

किसी भी परिस्थिति में कंट्रोल करना जरूरी है। पर ये कंट्रोल दूसरों पर ना होकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *