Thursday , May 16 2024
Breaking News

Astro Tips: भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है बड़ा नुकसान

Upaaye astro tips donating these things can bring problems in your life: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सनातन धर्म में दान को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह मात्र रिवाज़ के लिए नहीं किया जाता, वरन् दान करने के पीछे विभिन्न धार्मिक उद्देश्य बताए गए हैं। हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार दान से इंद्रिय भोगों के प्रति आशक्ति छूटती है। मन की ग्रंथियां खुलती है जिससे मृत्युकाल में लाभ मिलता है। किसी से पैसे उधार लेना या देना आम बात है, लेकिन वास्तु शास्त्र में पैसे के अलावा भी कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनका लेन-देन करना आपके जीवन में बुरा वक्त ला सकता है। सबसे पहले बात करें दूसरों से उधार मांगकर उपयोग की जाने वाली चीजों की तो यह आदत आपके लिए बदकिस्मती या बुरा समय ला सकती है।

ज्योतिषियों द्वारा किसी व्यक्ति विशेष की जन्म पत्रिका का आंकलन करने के बाद, जीवन में सुख, समृद्धि एवं अन्य इच्छाओं की पूर्ति हेतु दान कर्म करने की सलाह दी जाती है। दान किसी वस्तु का, भोजन का, और यहां तक कि महंगे आभूषणों का भी किया जाता है।

शास्त्रों के अनुसार, हमारे कर्मों को यमराज के यहां चित्रगुप्त लिखते हैं। चित्रगुप्त अपनी लेखनी से हमारे जीवन में आगे आने वाली परेशानियों या खुशियों का खाका तैयार कर रहे होते हैं। इसलिए जीवन में कलम को बड़ा महत्व दिया गया है। वेदों के अनुसार, अपनी कलम को किसी के साथ बांटना या फिर किसी से कलम उधार लेना आपके लिए आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती है।

घड़ी

घड़ी का काम सभी को पता है, लेकिन कई बार लोग घड़ी का आदान प्रदान भी करते हैं। लेकिन याद रहे ऐसा करना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसलिए कभी किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी घड़ी नहीं पहनना चाहिए। चूंकि घड़ी को व्यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में किसी और की घड़ी को अपनी कलाई पर बांधने से आपकी प्रोफेशनल लाइफ में समस्या आ सकती है।

कंघा

बाल संवारना सभी को पसंद होता है, लेकिन इसके लिए अपने कंघे का ही उपयोग करना चाहिए। किसी दूसरे का कंघा इस्तेमाल करना सेहत और शास्त्र दोनों के लिहाज से हितकारी नही है। ना सिर्फ कंघे बल्कि सिर से संबंधित सभी सामग्री को कभी भी दूसरे से साझा नहीं करना चाहिए। इससे आपके भाग्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।

अंगूठी

अंगूठी पुरुष और महिलाएं दोनों ही पहनते हैं, लेकिन कई बार एक दूसरे से अंगूठी बदलना या उधार लेना आम बात लगती है। वहीं शास्त्रों में इसे भी आपके जीवन में आने वाली विपरीत परिस्थितियों से जोड़कर देखा गया है। जिसके अनुसार कभी भी किसी दूसरे की अंगूठी न पहननी चाहिए और न ही लेनी चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपके जीवन में न केवल मुश्किलें आएंगी बल्कि आपको आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

वस्त्र

किसी को भी दूसरे व्यक्ति के कपड़े नहीं लेना चाहिए। ऐसा करना ना सिर्फ शास्त्रों में मना है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह ठीक नहीं है। शास्त्रों की मानें तो किसी दूसरे के कपड़े पहनने से आपका भाग्य आपसे नाराज हो जाता है और दुर्भाग्य आपको चारों तरफ से घेर लेता है। इसके बाद आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

नमक

नमक का दान लेने से बचें नमक का दान लेना अच्छा नहीं माना जाता। सिर्फ भारत में ही नहीं यूक्रेन और रोमानिया जैसे देशों में भी नमक का दान लेना अशुभ माना जाता है। इन देशों में इसे विवाद का सूचक माना जाता है। नमक का दान लेने से चंद्रमा और शुक्र दोनों कमजोर हो जाते हैं।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *