Saturday , May 4 2024
Breaking News

Yearly Horoscope 2023: जानिए, कर्क, सिंह और कन्या राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल

वार्षिक राशिफल में आने वाले साल की भविष्यवाणी की जाती है। जिसमें जातकों की राशि के आधार पर नववर्ष उनके लिए क्या संकेत दे रहा है। आज हम जानेंगे कि कर्क, सिंह और कन्या राशिवालों के लिए कैसा रहेगा अगला साल।

कर्क राशिफल 2023

कर्क राशि के जातक बहुत भावुक और कल्पनाशील होते हैं। इनमें भाषा और संचार कौशल के विशेष गुण होते हैं।

करियर कैसा रहेगा?

करियर के लिहाज से यह साल अच्छा रहने वाला है। देव गुरु बृहस्पति अप्रैल महीने तक हर काम में मदद करता नजर आ रहा है। 17 जनवरी से शनि आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेगा। जहां शनि की ढैय्या शुरू होगी। वहीं शनि की अष्टम यात्रा से आपको नई संभावनाएं प्राप्त होंगी।

रिश्ता कैसा रहेगा?

पिछले कुछ समय से राहु और केतु आपके पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल का माहौल बना रहे हैं। अप्रैल के बाद गुरु के मेष राशि में गोचर करने से पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी।

स्वास्थ्य

इस साल आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। 17 जनवरी से शुरू हो रही शनि की ढैय्या मानसिक तनाव देगी। पारिवारिक मामलों में विवादों के कारण दूसरे भाव में स्थित शनि आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

सिंह राशिफल 2023

सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व बहुत अच्छा होता है। इस राशि के लोगों के स्वभाव में नेतृत्व के गुण होते हैं। ये निडर, साहसी और दृढ़ निश्चयी होते हैं।

करियर कैसा रहेगा

साल 2023 करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। शानि 17 जनवरी से आपके सप्तम भाव में प्रवेश करेंगे। व्यापार की नई योजनाओं को साकार करने में आपकी मदद मिलेगी। अप्रैल के बाद देव गुरु आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे।

रिश्ता कैसा रहेगा

इस साल सिंह राशि के जातकों को परिवार में कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी सदस्य के कारण अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

वित्तीय स्थिति

आर्थिक रूप से यह साल अच्छा रहने वाला है। अचानक कुछ लाभ होने की संभावना है। नवम भाव में बृहस्पति और राहु का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

कन्या राशिफल 2023

कन्या राशि सभी राशियों में सबसे सुंदर मानी जाती है। इस राशि के लोगों की खासियत होती है कि ये हर काम को अच्छे से पूरा करते हैं। पुरुष हो या स्त्री इस राशि के जातक किसी बात को मन में रखना अच्छी तरह से जानते हैं।

करियर कैसा रहेगा

साल 2023 की शुरुआत में शनि का गोचर आपके करियर के लिए अच्छा साबित होगा। व्यापारी वर्ग के लिए साल की शुरुआत अच्छी रहेगी। राशि से सप्तम भाव में स्थित बृहस्पति आपको अप्रैल तक कुछ नया करने में मदद करेगा।

रिश्ता कैसा रहेगा

देवगुरु बृहस्पति इस साल पारिवारिक जीवन में आपके लिए मददगार साबित होंगे। हालांकि राहु का गोचर राशि से अष्टम भाव में अप्रैल तक का गोचर रिश्तों में कुछ कड़वाहट ला सकता है।

वित्तीय स्थिति

इस साल आर्थिक जीवन में कुछ सुधार की संभावना है। आय में कुछ नई वृद्धि हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

वैशाख अमावस्या का शुभ मुहूर्त: स्नान और दान के महत्व

अमावस्या तिथि के पितरों को समर्पित है। अमावस्या तिथि पर पूर्वजों की आत्मा की शांति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *