Saturday , May 4 2024
Breaking News

Varshik Rashifal 2023: जानिए मेष, वृषभ और मिथुन राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल

नए साल 2023 सभी के लिए नई आशाओं, सपनों, लक्ष्यों और चुनौतियों का वर्ष होगा। नव वर्ष 2023 हर किसी के जीवन में कई उम्मीदें लेकर आने वाला होगा। सभी को उम्मीद है कि बीते साल में अधूरे रह गए काम आने वाले साल में पूरे हो जाएंगे। आज हम जानेंगे कि मेष, वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा अगला साल।

मेष राशिफल 2023

मेष राशि के जातक मध्यम कद के साथ दुबले और शक्तिशाली शरीर वाले होते हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल है। मंगल जीवन में पराक्रम और उत्साह का स्वामी है। मेष राशि का व्यक्ति सुंदर, आकर्षक और कलात्मक होता है।

करियर कैसा रहेगा

2023 में मेष राशि वालों को करियर के मामले में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। दशम भाव का स्वामी शनि जनवरी माह में कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जो करियर और इनकम वृद्धि के मामले में नई उपलब्धियां लेकर आएगा।

रिश्ता कैसा रहेगा

इस साल राहु और केतु का आपके पहले और सप्तम भाव में गोचर आपके पारिवारिक जीवन में समस्याओं का कारण बन सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।

वित्तीय स्थिति

आर्थिक रूप से अप्रैल के बाद का समय शुभ फल देने वाला रहेगा। इस दौरान आप अपने आर्थिक जीवन में अच्छे बदलावों की उम्मीद कर सकते हैं। इस दौरान आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन शुरुआती दिनों में संभलकर रहना होगा।

वृषभ राशिफल 2023

वृषभ राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। लोग इनके व्यक्तित्व से प्रभावित होते हैं। वृषभ राशिवालों का शरीर हृष्ट-पुष्ट होता है, इसलिए वे सुंदर दिखते हैं।

करियर कैसा रहेगा

वृषभ राशि वालों के लिए आने वाला साल करियर के लिहाज से अच्छा रहने की उम्मीद है। इस वर्ष की शुरुआत में शनिदेव आपके दसवें भाव में रहेंगे।

रिश्ता कैसा रहेगा

पारिवारिक दृष्टि से साल थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। वर्ष की शुरुआत में आपके पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। यह टेंशन विशेष रूप से अप्रैल तक रहेगा।

वित्तीय स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। शनि आपके लिए लाभकारी भाव की मूलत्रिकाण राशि में धन प्राप्ति की नई संभावना बनाएगा। व्यापारी वर्ग बड़े निवेश से बचें। नया बिजनेस शुरू करने से नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशिफल 2023

मिथुन राशि वालों का स्वभाव हमेश प्रसन्न रहना और दूसरों को खुश करना होगा। साथ ही उनमें विचार-मंथन करने और दूसरों के साथ जल्दी घुलने-मिलने की कला होती है।

करियर कैसा रहेगा?

इस साल आपको करियर के क्षेत्र में कई मौके मिल सकते हैं। जनवरी से शनि आपके नवम भाव में गोचर करेगा। भाग्य साथ देगा और पुरानी समस्या दूर होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोग इस साल बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

रिश्ता कैसा रहेगा?

नववर्ष में आपका पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। बेहद सुखद और आनंदित रहेंगे। परिवार में आपका सम्मान होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के साथ पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

वित्तीय स्थिति

साल के शुरुआत में शनि आपके घर में गोचर करेगा। जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। ऐसे में आपको ज्यादा सोचना बंद करना होगा। काम पर फोकस करना होगा।

About rishi pandit

Check Also

वैशाख अमावस्या का शुभ मुहूर्त: स्नान और दान के महत्व

अमावस्या तिथि के पितरों को समर्पित है। अमावस्या तिथि पर पूर्वजों की आत्मा की शांति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *