Friday , July 4 2025
Breaking News

Rewa: स्कूल के पिकअप वाहन और बस में भिड़ंत, बच्ची की मौत, तीन गंभीर, दर्जन भर बच्चों को लगीं चोटें

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहे पिकअप वाहन और बस के बीच आज सुबह टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची की मौके पर ही जान चली गई, वहीं तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दर्जनभर बच्चों को चोट आई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। बताया गया, यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ। वहीं दोनों वाहनों की रफ्तार भी काफी तेज रही। घटना पनवार थाना क्षेत्र की है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा। गंभीर घायलों को संजय गांधी मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहीं कम घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही आरटीओ विभाग भी जांच में जुट गया है। बता दें कि ठंड बढ़ने से कोहरा की शुरुआत हो गई है। सुबह करीब आठ बजे पिकअप वाहन से छात्रों को लेकर स्कूल जाया जा रहा था। पिकअप में करीब 20 से अधिक बच्चे सवार थे।

About rishi pandit

Check Also

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोतमा नगर में भाजपा की बैठक हुई संपन्न

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कोतमा नगर में भाजपा की बैठक हुई संपन्न जल गंगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *