Friday , May 17 2024
Breaking News

Arunachal Pradesh: तवांग में भारतीय सीमा में घुसे 300 चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने दिया जवाब

Clash between pla troops and indian army in tawang sector of arunachal pradesh which led to minor injuries to a few personnel from both sides: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच एक बार फिर से झड़प होने की खबर आई है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बार ये संघर्ष अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में हुआ। 9 दिसंबर 2022 को, करीब 300 PLA सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में LAC को क्रॉस करने की कोशिश की। PLA की इस हरकत का भारतीय सैनिकों ने दृढ़ता और सूझबूझ से मुकाबला किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के जवानों को मामूली चोटें आईं। हालांकि, दोनों पक्ष तुरंत इलाके से पीछे हट गए। बाद में क्षेत्र में भारत के कमांडर ने शांति बहाल करने के लिए अपने चीनी समकक्ष के साथ एक फ्लैग मीटिंग भी की। मिली जानकारी के मुताबिक इस झड़प ने दोनों देशों के सैनिक घायल हुए, लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में LAC पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प में घायल हुए भारतीय सैनिकों को असम के गुवाहाटी में एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारतीय सैनिकों ने दिया करारा जवाब

मिली जानकारी के मुताबिक इस झड़प में भारत के कई सैनिक घायल हुए हैं। चीन के भी कई सैनिक घायल हुए हैं, जिनकी संख्या अधिक बताई जा रही है। हालांकि भारत का कोई भी सैनिक गंभीर रुप से घायल नहीं है। अक्टूबर 2021 में अरुणाचल प्रदेश के यांगसे में भी दोनों देशों के सैनिकों में विवाद हुआ था, लेकिन ऐसी नौबत नहीं आई थी। 15 जून, 2020 की घटना के बाद यह अपनी तरह की पहली घटना है। तब लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। इस झड़प में चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे।

About rishi pandit

Check Also

समय से पहले केरल में मॉनसून की एंट्री, गर्मी से मिलेगी राहत! बारिश को लेकर IMD ने दी ये जानकारी

नई दिल्ली दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है, इसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *