Sunday , September 29 2024
Breaking News

Satna: चित्रकूट के दीपावली अमावस्या मेले में शांति एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के प्रसिद्ध धर्मस्थल चित्रकूट में 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2022 तक आयोजित दीपावली अमावास्या मेले में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने शांति, कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाये रखने संपूर्ण मेला क्षेत्र को 11 जोन में विभक्त करते हुये कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। प्रत्येक कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को मेला ड्यूटी के दौरान सहयोग प्रदान करने पटवारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
जारी आदेशानुसार प्रथम जोन (प्रथम मुखार बिंद) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक एसडीएम सुरेश गुप्ता और जिला संयोजक अविनाश पांडेय, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार दीपक द्विवेदी और सीईओ जनपद मुन्नी लाल प्रजापति, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सीईओ जनपद अशोक तिवारी और जेएसओ बृजेश पांडेय, द्वितीय जोन (द्वितीय मुखार बिंद) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक एसडीएम धीरेन्द्र सिंह और ईई आरईएस अश्वनी जायसवाल, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार प्रदीप तिवारी और सीईओ जनपद जोसुआ पीटर, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सीईओ जनपद प्रतिपाल बागरी और सहायक श्रमायुक्त शैलेन्द्र पटेरिया, तृतीय जोन (मेला कंट्रोल) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक एसडीएम सुधीर बेक और प्रबंधक उद्योग केपी पांडेय, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख राजनारायण पांडेय, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक नायब तहसीलदार हिमांशु शुक्ला तथा चतुर्थ जोन (भरत घाट) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक डीपीओ सौरभ सिंह और सीएमओ पीएस खरे, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सीएमओ शैलेन्द्र सिंह और जेएसओ बृजेन्द्र जड़िया एवं रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक उप संचालक नागेन्द्र पेन्द्रो और सीएमओ लालजी ताम्रकार की ड्यूटी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रुप मे लगाई गई है।

इसी प्रकार पंचम जोन (हनुमान धारा) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी और एफएसओ शीतल सिंह, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार आशीष शर्मा, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक नायब तहसीलदार अखिलेश शर्मा, षष्टम जोन (गुप्त गोदावरी) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक एसडीएम एचके धुर्वे और सहायक यंत्री सलिल सिंह, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार अजीत तिवारी और आरआई योगेश तिवारी, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक नायब तहसीलदार सुमित गुर्जर और आरआई बुद्धसेन मांझी, सातवां जोन (सती अनुसुइया) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक एसडीएम केके पांडेय और उपयंत्री पीसी खरे, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सीएमओ पवन कुमार सिंह और आरआई राजेश तिवारी, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक ईई हाउसिंग बोर्ड महेश घनघोरिया, आठवां जोन (अस्थाई बस स्टैंड) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक एसडीएम राजेश मेहता, ईई जल संसाधन आरएस नट, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सीएमओ अजय गुप्ता और आरआई रामसुरेश त्रिपाठी, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सीएमओ रवि गुप्ता और आरआई रामकुमार की ड्यूटी लगाई गई है।
जबकि नौवां जोन (पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक खनिज अधिकारी हरेन्द्र पाल सिंह और सहायक संचालक अनिल श्रीवास्तव, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक उप संचालक नारायण सिंह और आरआई जयप्रकाश पांडेय, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक जीएम उद्योग केंद्र यूबी तिवारी और जेएसओ दीपक परमार, दसवां जोन (साक्षी गोपाल मंदिर) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक सीएमओ सुलभ सिंह पुषाम और एफएसओ अभिषेक गौंड़, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण बोर्ड केपी सोनी, रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सीएमओ शैलेन्द्र ओझा तथा ग्यारवां जोन (कामद वाटिका परिक्रमा) में प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक सीएमओ हरीश केशरवानी, सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक सीएमओ संजय कुमार पांडेय और रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक सचिव सतना मंडी करुणेश तिवारी की ड्यूटी अमावस्या मेला में लगाई गई है। रिजर्व दल में परियोजना अधिकारी कमलेश्वर सिंह, प्रभारी खेल अधिकारी एसपी तिवार और खनि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को रखा गया है।
दीपावली मेला की संपूर्ण व्यवस्था के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही कानून संबंधी व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी राजेश शाही (अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी) होंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *