Monday , July 8 2024
Breaking News

भारत में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक को 30 सितंबर तक बढ़ाया

भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर उड़ानों की आवाजाही पर लगी रोक को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। सरकार ने कुछ उड़ानों को छोड़ दूसरे देशों से आने और जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक को बढ़ा दिया है। घरेलू उड़ानों में लगातार वृद्धि की जा रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के मामले में ऐसा नहीं किया गया।

गृह मंत्रालय ने Unlock 4 की गाइडलाइंस जारी की है जो 1 सितंबर, मंगलवार से लागू होगी। DGCA चीफ अरुण कुमार ने कहा था, ‘कुछ अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा शुरू हो चुकी हैं। दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों को भारत में प्रवेश दिया जा रहा है और कुछ को यहां से बाहर जाने की भी इजाजत है। यह ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस जैसे देशों के साथ हमारी व्यवस्था पर निर्भर करता है। इससे पहले एविएशन रेगुलेटर DGCA ने देश से बाहर आने और जाने वाली उड़ानों पर 31 अगस्त तक रोक लगाई हुई थी। DGCA के अनुसार, कुछ चुनिंदा रूट्स पर संबंधित अधिकारियों की अनुमति से उड़ानों को मंजूरी प्रदान की जा सकती है।

विमानन क्षेत्र के नियामक DGCA ने ऐलान किया कि देश में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर रोक 31 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक सेवाएं 31 जुलाई तक रोक दी गई थी। कोविड-19 महामारी के कारण 23 मार्च से ये सेवाएं स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, मालवाहक उड़ानों और DGCA द्वारा मंजूर उड़ानों को परिचालन की अनुमति दी गई थी।

भारत वंदे भारत मिशन के तहत मई महीने से कुछ फ्लाइट्स संचालित कर रहा है। इसके अलावा जुलाई में कुछ देशों के साथ एयर बबल व्यवस्था के तहत द्विपक्षीय उड़ाने सेवाएं शुरू की है।

About rishi pandit

Check Also

अमरनाथ यात्रा नौ दिन में 1.82 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

 जम्मू  कश्मीर में पिछले नौ दिनों में 1.82 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *